फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti-Raghav: शादी की अफवाहों के बीच परिणीति और राघव एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, रोके की खबर ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 30 Mar 2023 07:19 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Spot At Airport Video Goes Viral on social Media Amid Roka marriage rumours
Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते काफी वक्त से एक्ट्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, हाल ही में दोनों को एक साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया है। 

Parineeti Chopra Raghav Chadha Spot At Airport Video Goes Viral on social Media Amid Roka marriage rumours
Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : social media

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए राघव और परिणीति
दरअसल, बीते दिनों राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर के लिए एक साथ देखा था। उस दौरान दोनों ही व्हाइट कपड़ों में नजर आए थे, जिसके बाद से लगातार एक्ट्रेस और सांसद के बीच रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। इस बीच दोनों की शादी की अफवाहें भी लगातार सामने आ रही हैं। वहीं अब एक बार फिर से परिणीति और राघव चड्ढा को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। उस दौरान एक्ट्रेस राघव के पीछे पीछे चलते हुए नजर आ रही हैं। 

Parineeti Chopra Raghav Chadha Spot At Airport Video Goes Viral on social Media Amid Roka marriage rumours
Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : social media

इस अंदाज में नजर आए राघव और परिणीति
एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग का ब्लेजर और टी शर्ट पहना है। साथ ही उन्होंने ब्लू रंग की जीन्स पहनी हुई है। एक्ट्रेस इस लुक में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं राघव चड्ढा ने हल्के नीले रंग की शर्ट और जीन्स पहना है। इस दौरान दोनों ही तेजी से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके चारों तरफ बॉडी गार्ड्स भी नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही परिणीति और राघव कार में जाकर बैठ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Spot At Airport Video Goes Viral on social Media Amid Roka marriage rumours
Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : social media

पैपराजी ने परिणीति से पूछा था शादी का सवाल
वहीं हाल ही में एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पैपराजी उनसे राघव के साथ शादी को लेकर सवाल करते हैं। इस सवाल पर एक्ट्रेस मुस्कुरा देती हैं। आपको बता दें कि परिणीति और राघव लंदन में एक साथ पढ़ाई किया करते थे। 

Jay Bhanushali: लौट के जय भानुशाली डेली सोप में आए, 11 साल बाद वापसी पर बोले, ये मेरी बकेट लिस्ट में शामिल था

विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha Spot At Airport Video Goes Viral on social Media Amid Roka marriage rumours
Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : social media

दोनों के परिवारों के बीच शुरू हुई मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के परिवारों के बीच मुलाकातें शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों का जल्द ही रोका हो सकता है। हालांकि इस चीज को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। 

Raj Kundra: माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में, यूजर्स ने किया ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed