परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद से ही फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनके लिए एक खुशखबरी है। दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी 25 सितंबर को होगी। बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई 2023 में दिल्ली में हुई थी। अब इसी साल दोनों शादी रचाने जा रहे हैं।
Parineeti-Raghav Wedding: हो गई तैयारी, सज गया मंडप, इस दिन सात फेरे लेंगे परी और राघव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, आधिकारिक तौर पर शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक परीणीति की टीम ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की तैयारी सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू करेंगी। कहा जा रहा है कि शादी राजस्थान में होगी। इसके बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन रखा जाएगा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति अभी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह अक्षय कुमार संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों पुराने दोस्त हैं। लेकिन उनके बीच नजदीकियां 2022 से बढ़ीं।
Hema Malini: हेमा मालिनी ने की गदर 2 की समीक्षा, फिल्म को शानदार बताते हुए बांधे सनी देओल की तारीफों के पुल
परिणीति चोपड़ा पंजाब में फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं। राघव चड्ढा उस दौरान परिणीति से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। तभी दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर दोनों को एक-दूजे से प्यार हुआ।
Kangna Ranaut: ऐश्वर्या राय बच्चन की मुरीद हुईं कंगना रनौत, PS-1 का वीडियो शेयर एक्ट्रेस को बताया 'फुल मून'
कयास लगाए जा रहे हैं कि दीदी प्रियंका चोपड़ा की तरह परिणीति भी शाही अंदाज में शादी करेंगी। शादी में परिवार के लोगों के अलावा खास दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत के लोग शामिल हो सकते हैं।
Anand Raj Anand: ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी के रीमिक्स पर बोले आनंद, कोई दूसरा बनाए उससे पहले...