फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anand Raj Anand: ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी के रीमिक्स पर बोले आनंद, कोई दूसरा बनाए उससे पहले...

Sun, 20 Aug 2023 11:36 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 20 Aug 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Anand Raj Anand who sing Shaadi Mein Zaroor Aana film song Mera Intkam Dekhegi gave reaction on 2.0 version
आनंद राज आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

साल 2018 में फिल्म रिलीज फिल्म 'शादी में जरूर आना' का गीत 'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी' जब रिलीज हुआ तो प्यार में टूटे दिल वालों के लिए यह गाना किसी एंथम से कम नहीं था। यह गीत आज भी लोगो के बीच खूब लोकप्रिय है। इस फिल्म के संगीतकार आनंद राज आनंद ने इस गीत का दूसरा वर्जन 'मेरा इंतकाम देखेगी 2.0' रिलीज किया है।

Anand Raj Anand who sing Shaadi Mein Zaroor Aana film song Mera Intkam Dekhegi gave reaction on 2.0 version
आनंद राज आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म 'शादी में जरूर आना' के गीत 'मेरा इंतकाम देखेगी' का संगीत आनंद राज आनंद ने दिया था। 'मेरा इंतकाम देखेगी 2.0' का आनंद राज आनंद ने न सिर्फ संगीत दिया बल्कि इस गीत को खुद ही गाए हैं और गाने के वीडियो में खुद ही परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। आनंद राज आनंद कहते हैं, 'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी' आज करीब 950 मिलियन लोगो ने देख लिया।  इस तरह बहुत कम होता है। गाना बहुत हिट हुआ, तो जी म्यूजिक और हमने मिलकर सोचा क्यों न इसका दूसरा वर्जन लाया जाए।'

Anand Raj Anand who sing Shaadi Mein Zaroor Aana film song Mera Intkam Dekhegi gave reaction on 2.0 version
आनंद राज आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

संगीतकार आनंद राज आनंद ने बताया,  'इससे पहले इसका कोई रिमिक्स बना दे। हमने सोचा कि उससे पहले इस गाने को एक और इसका दूसरा वर्जन बनाते है। लेकिन हमारे बीच शर्त यह थी कि 'ठुकरा के मेरा प्यार' के अलावा गाने के बाकी लाइन नहीं रखेंगे। सिर्फ उसमे से सिर्फ 10 शब्द लिए गए, बाकी सब नई लाईन लिखी गई और मैने सस्पेंस पहले ही खोल दिया था कि 'देख सुर्खियों में मेरा नाम आ गया, तेरा बेवफा होना भी मेरे काम आ गया' पहले लिख दी। यह यह बहुत साधारण लाइन थी , लेकिन पूरे वजन के साथ आ गई। इतना सुनने के बाद आगे भी मन करता है कि आगे भी सुना जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anand Raj Anand who sing Shaadi Mein Zaroor Aana film song Mera Intkam Dekhegi gave reaction on 2.0 version
आनंद राज आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

जब किसी फिल्म या गाने का दूसरा वर्जन आता है तो उसकी तुलना पहले की फिल्म और गाने से होती है। आनंद राज आनंद कहते हैं, 'जब जनता पहले किसी गाने को पसंद कर लेती है और जब उसका दूसरा वर्जन आता है तो तुलना करने के लिए जरूर एक बार सुनते हैं। लोग मुझे बताते हैं कि जब 'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी' जब रिलीज हुआ तो इस गाने के चक्कर में बहुत सारे लोग खुन्नस में आकर  आईएएस ऑफिसर बन गाए। लोगों के दिल टूटने बंद हो गए।'

विज्ञापन
Anand Raj Anand who sing Shaadi Mein Zaroor Aana film song Mera Intkam Dekhegi gave reaction on 2.0 version
आनंद राज आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बता दें कि आनंद राज आनंद हिंदी सिनेमा के जाने माने संगीतकार हैं। आनंद राज आनंद ने 90 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत दिया है, जिनमें मासूम, मेजरसाहब ,वेलकम', 'मस्ती', 'कांटे', 'धमाल', 'हद कर दी आपने' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' शामिल हैं। आनंद राज आनंद कई फिल्मों में गीत भी गाए हैं । वह कहते हैं, 'मैं इंडस्ट्री में सिंगर ही बनने आया था, लेकिन जिस दौर में आया उस दौर में कुमार शानू, उदित नारायण, सोनू निगम और अभिजीत भट्टाचार्य जैसे स्थापित गायकों का दौर था। इसलिए संगीतकार बना, लेकिन जब भी मौका मिलता है, अपनी फिल्मों में गा देता हूं।'


यह भी पढ़ें- Hema Malini: हेमा मालिनी ने की गदर 2 की समीक्षा, फिल्म को शानदार बताते हुए बांधे सनी देओल की तारीफों के पुल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed