बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज यानी 20 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणदीप ने साल 2001 में आई मीरा नायर की फिल्म 'मानसून वेडिंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एनआरआई की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद एक्टर चार साल बाद अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्म 'डी कंपनी' में नजर आए। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और रणदीप स्टार बन गए। इसके बाद एक्टर ‘साहिब बीबी और गैंगस्टर’, ‘सरबजीत’, ‘हाईवे’, ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों में नजर आए।
Randeep Hooda: फिल्मों में आने से पहले रेस्त्रां में काम करते थे रणदीप, इस किरदार के लिए लगा दी थी जान की बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2016 में आई फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। बता दें कि उनकी यह फिल्म भारत के सरबजीत के जीवन पर आधारित थी, जो 22 साल तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहे। हालांकि, पाक की जेल में घटी एक घटना की वजह से उनकी मौत हो गई थी।
रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म देश के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक है। टीजर रिलीज होने के बाद से ही उनकी यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्मों को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद खड़ा होता रहता है, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हो पा रही है।
यह भी पढ़ें- Hema Malini: हेमा मालिनी ने की गदर 2 की समीक्षा, फिल्म को शानदार बताते हुए बांधे सनी देओल की तारीफों के पुल