सब्सक्राइब करें

Hema Malini: हेमा मालिनी ने की गदर 2 की समीक्षा, फिल्म को शानदार बताते हुए बांधे सनी देओल की तारीफों के पुल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 20 Aug 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Hema Malini reviews Anil Sharma Ameesha Patel Sunny Deol Gadar 2 praises Utkarsh Sharma Acting call him superb
हेमा मालिनी और सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता देखने को मिल रही थी। सनी की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद हेमा मालिनी ने फिल्म का रिव्यू किया है और इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

Trending Videos
Hema Malini reviews Anil Sharma Ameesha Patel Sunny Deol Gadar 2 praises Utkarsh Sharma Acting call him superb
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सनी देओल की प्रशंसा की है और उनकी हालिया फिल्म ‘गदर 2’ की समीक्षा की है। हाल ही में, मुंबई के एक थिएटर में फिल्म देखने के बाद हेमा बाहर निकलीं और पैपराजी से बातचीत की। हेमा ने फिल्म को दिलचस्प बताते हुए कहा कि यह भारत और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा संदेश है।

Gadar 2: 'गदर 2' के इस मुख्य किरदार की कास्टिंग ने बढ़ा दी थी सनी देओल की बेचैनी, मनीष वाधवा का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini reviews Anil Sharma Ameesha Patel Sunny Deol Gadar 2 praises Utkarsh Sharma Acting call him superb
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी को एक वीडियो में ‘गदर 2’ की प्रशंसा करते हुए देखा गया था। अभिनेत्री ने कहा, ‘ मैं ‘गदर 2’ देख कर आई हूं। बहुत ही अच्छा लगा। जैसी सभी को उम्मीद थी फिल्म वैसी ही थी। यह बहुत दिलचस्प है। ऐसा लग रहा था कि मैं 70 और 80 के दशक में पहुंच गई हूं। अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है। सभी कलाकारों ने अपना काम बहुत ही बेहतरीन ढंग से किया है।’

Ananya Panday: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग भूल जाते हैं कि एक्टर्स भी इंसान हैं

Hema Malini reviews Anil Sharma Ameesha Patel Sunny Deol Gadar 2 praises Utkarsh Sharma Acting call him superb
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हेमा ने आगे यह भी कहा, ‘सनी कलाकार शानदार हैं। अनिल शर्मा जी के बेटे उत्कर्ष ने भी बहुत सुंदर अभिनय किया है। जो नई लड़की है वह भी बहुत अच्छी है। यह फिल्म देख कर सभी के मन में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना उजागर हो जाती है। यही नहीं, फिल्म में हमारे मुस्लिम भाइयों के लिए प्रति जो भाईचारा दिखाया गया है,उससे सभी को सीख लेनी चाहिए।’ 

Michael Jackson: माइकल जैक्सन से जुड़े यौन मामलों में फिर से होगी सुनवाई, मौत के बाद बंद हो गया था केस

विज्ञापन
Hema Malini reviews Anil Sharma Ameesha Patel Sunny Deol Gadar 2 praises Utkarsh Sharma Acting call him superb
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो गई है और इसे ऑडियंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। फिल्म कमाई के मामले में भी ‘ओएमजी 2’ को पीछे छोड़ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed