बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी कर रहा है। हालांकि, उनकी ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग से पहले कुछ रस्में दिल्ली में होने की उम्मीद है।
Parineeti -Raghav Wedding: धूमधाम से चल रही है शादी की तैयारी, आपने देखा राघव चड्ढा के घर के बाहर का वीडियो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि परिणीति कल दिल्ली के लिए रवाना हुईं, जहां उनके मंगेतर उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। इस बीच आज (18 सितंबर) एक पैपराजी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिल्ली में राघव के आवास के बाहर जोर शोर से तैयारी चल रही है।
इस वीडियो में राघव के घर के बाहर लोगों की एक बड़ी भीड़ को देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहे लोग शादी के उत्सव के लिए घर को सजाने की तैयारी में जुटे हुए दिख रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति, राघव और उनके रिश्तेदार इस समय दिल्ली में हैं और अरदास और कीर्तन जैसे विवाह-पूर्व समारोहों में शामिल हो रहे हैं।
जश्न के अलावा, चड्ढा और चोपड़ा परिवार शादी के लिए उदयपुर जाने से पहले उत्सव के हिस्से के रूप में एक क्रिकेट मैच की भी योजना बना रहे हैं। परिणीति और राघव क्रिकेट के प्रति एक समान जुनून साझा करते हैं। दोनों को आईपीएल मैच के दौरान भी एक साथ स्टेडियम में देखा गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। इससे पहले वह अक्षय के साथ रुस्तम जैसी फिल्म बना चुके हैं। यह फिल्म छह अक्तूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। फैंस को खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Jawan: ओटीटी पर जवान देखने का अलग होगा अनुभव, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 20 मिनट बड़ी होगी फिल्म