फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिणीति चोपड़ा ने बिना झिझके शरीर के इस निशान को दिखाया, हजारों लोगों ने कर दिया प्रपोज

Sun, 28 Jan 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra shrare picture with stretch marks
parineeti chopra

फिल्म ‘इश्कजादे’ से धमाल मचाने वाली परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग खत्म की है। सोशल मीडिया पर भी वह बहुत एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

parineeti chopra shrare picture with stretch marks
Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे हैं लेकिन परिणीति ने उन्हें छिपाने की कोशिश नहीं की और बिना झिझके तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी।जिसकी ट्विटर पर यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।
 

 
parineeti chopra shrare picture with stretch marks
parineeti chopra

सोशल मीडिया पर यूजर्स परिणीति को स्ट्रेच मार्क्स दिखाने के लिए बहादुर कह रहे हैं, यही नहीं कुछ लोग तो उन्हें शादी का प्रपोजल भी देने लगे। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा कि 'मैं परी जैसी लड़की से शादी करना चाहता हूं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra shrare picture with stretch marks
Parineeti Chopra
बता दें कि परिणीति ने अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत की है और वजन को कंट्रोल किया है। जिसके बाद वह स्लिम दिखने लगीं। इस बात के लिए कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता रहा है। यही नहीं एक बार ऋषि कपूर से जब पूछा गया कि लोकप्रिय अवॉर्ड शो के बारे में वह क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि परिणीति चोपड़ा को वजन कम करने के लिए अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने कहा, क्या कोई मुझे भी वजन बढ़ाने के लिए अवॉर्ड दे सकता है? 
विज्ञापन
parineeti chopra shrare picture with stretch marks
Parineeti and Arjun kapoor
परिणिति की आने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को इसी साल 3 अगस्त को बॉक्सऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। हाल ही में अर्जुन और परिणीति ने इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग पूरी की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed