फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर्स से कम फीस मिलने पर पहली बार बोलीं परिणीति, 'मुझे 5 लाख मिलते हैं तो हीरो को 1 करोड़'

Thu, 08 Aug 2019 08:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
parineeti chopra talk about pay parity she said actors getting paid four times the amount
parineeti chopra
परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म में परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे । परिणीति फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं । हाल ही में परिणीति ने फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को ज्यादा और हीरोइन को कम फीस मिलने पर बात की । 
parineeti chopra talk about pay parity she said actors getting paid four times the amount
Parineeti Chopra - फोटो : amar ujala mumbai
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को कम फीस मिलती है । वहीं एक्टर को उसी फिल्म के लिए चार गुना ज्यादा पैसे दिए जाते हैं । परिणीति ने कहा, 'मैंने अपनी फिल्म के हीरो के चेक देखे हैं । उन्हें हमसे चार गुना ज्यादा फीस मिलती है । मान लीजिए मुझे किसी फिल्म के 5 लाख रुपये मिल रहे हैं तो एक्टर को 1 करोड़ मिलते हैं ।'
parineeti chopra talk about pay parity she said actors getting paid four times the amount
parineeti chopra
'ये एक बहुत बड़ा फर्क है । तब मुझे पता चला कि इसी को पे पैरिटी कहते हैं । हमें समान फीस नहीं मिलती है । हम अपने चेक की फीस को बढ़ाने के लिए फिर ऐड करते हैं । मुझे हमेशा लगता है कि मैं ज्यादा डिजर्व करती हूं इसलिए ऐड भी करती हूं। आपने देखा होगा कि एक्टर्स ज्यादा ऐड नहीं करते हैं । एक्ट्रेस करती हैं ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra talk about pay parity she said actors getting paid four times the amount
Jabariya Jodi
'हम बहुत ज्यादा ब्यूटी ऐड, हेयर ऐड करते हैं । हमें लगता है कि ऐसा करके अपनी फीस बढ़ा सकते हैं ।' परिणीति के समान फीस पर बयान देने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, 'परिणीति को अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की पीआर टीम की जरूरत है ।'
विज्ञापन
parineeti chopra talk about pay parity she said actors getting paid four times the amount
Jabariya Jodi
बता दें कि एक बार परिणीति ने फिल्म कंपैनियन से बात करते हुए कहा था कि उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' के लिए 5 लाख रुपये फीस मिली थी । वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए 1.1 लाख रुपये फीस मिली थी । परिणीति हंसते हुए कहती हैं, 'पहली बार लड़की काे लड़के से ज्यादा फीस मिली है ।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed