{"_id":"5e24daeb8ebc3e4b2e5e2279","slug":"parveen-babi-death-anniversary-known-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत के तीन दिन तक घर में पड़ी थी परवीन बाबी की लाश, आखिरी दिनों में हो गई ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौत के तीन दिन तक घर में पड़ी थी परवीन बाबी की लाश, आखिरी दिनों में हो गई ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 20 Jan 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Parveen Babi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब बॉलीवुड अपनी चौखट लांघ आधुनिकता के उजाले पर ताख रहा था तो उस पार एक खुले ख्यालों वाली खूबसूरत लड़की उसका इंतजार कर रही थी। दशक वो भले 70 का हो लेकिन उसकी चाहत आज के जमाने की महिलाओं की तरह थी। उसके चर्चे तो दुनिया में होने लगे थे। 1976 में प्रतिष्ठित मैग्जीन टाइम ने उसे अपने कवर पर छापा था। उनका नाम था परवीन बाबी। आज उनकी पुण्यतिथि पर ये विशेष...
2 of 6
parveen babi
4 अप्रैल, 1949 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ के एक मिडिल क्लास मुस्लिम परिवार में जन्मीं परवीन बाबी ने अहमदाबाद के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बीए किया था। वो उन दिनों मॉडलिंग करती थीं। बीआर इशारा उन दिनों एक नई अभिनेत्री की तलाश में थे। एक दिन उनकी नजर परवीन बाबी पर पड़ी थी जो उस वक्त सिगरेट का कश लगा रहीं थीं। इशारा ने क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के साथ 1973 में फिल्म 'चरित्र' में अभिनेत्री को मौका दिया। फिल्म तो फ्लॉप हुई, लेकिन परवीन बाबी का जादू चल निकला।
3 of 6
परवीन बॉबी
परवीन बाबी को पहली कामयाबी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मजबूर' से मिली। 15 साल के करियर में उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में काम किया। इसमें 12 फिल्में उन्होंने अमिताभ के साथ कीं। अपने दौर में परवीन बाबी सबसे महंगी अभिनेत्री थीं। उस दौर में परवीन बाबी ने उस सफलता का स्वाद चखा जो जिससे उस वक्त बॉलीवुड की हर अभिनेत्री महरूम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
परवीन बाबी
परवीन बाबी तीन लोगों के साथ रिश्ते में रहीं। महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी। महेश भट्ट अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन बाबी के साथ रहने लगे थे। ये वो दौर था जब परवीन चोटी की स्टार थीं और महेश भट्ट एक फ्लॉप फिल्ममेकर। इसी रिश्ते के साथ परवीन को एक मानसिक बीमारी ने घेर लिया जिसे महेश भट्ट ने अपने कई इंटरव्यू में पैरानायड स्कित्जोफ्रेनिया बताया।
विज्ञापन
5 of 6
परवीन बाबी
बीमारी ने परवीन को ऐसा गिरफ्त में लिया कि वो इससे कभी निकल नहीं पाईं। उन्होंने अमिताभ बच्चन सहित तमाम बड़ी हस्तियों पर उनकी हत्या का शक जताते हुए केस दर्ज करवाया था। एक दिन महेश भट्ट के पीछे वो बिना कपड़ों के भागने लगीं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।