शाहरुख खान की पठान टिकट खिड़की पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है, जिसकी वजह से यह अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान देश के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आए हैं। किंग खान का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।
Shahrukh Khan: देश के लिए भावुक नजर आए किंग खान, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखी दिल छू लेने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''देश के लिए क्या कर सकते हो...सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमें वह सब संजोना चाहिए जो हमारे संविधान ने हमें दिया है, जिससे हमारा देश नई ऊंचाइयों पर जाए। जय हिन्द। शाहरुख के इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। यूजर्स अपने फेवरेट सितारे को गणतंत्र की शुभकामनाएं देते हुए उनकी फिल्म पठान की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Desh ke liye kya kar sakte ho…Happy Republic Day to everyone. May we cherish all that our Constitution has given us & take our country to greater heights. Jai Hind
Gandhi Godse Ek Yudh: विवादों में घिरी गांधी गोडसे एक युद्ध के पक्ष में एआर रहमान, निर्देशक को लेकर कही यह बात
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''पठान ने मौसम बिगाड़ दिया है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''किंग वापस आ चुका है। इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस ट्वीट पर जय हिंद भी लिख रहे हैं। बता दें कि ओपनिंग डे पर ही पठान को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने बुधवार को कुल 57 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
Athiya-KL Rahul: 1.64 करोड़ की ऑडी से लेकर हीरे का कंगन तक, अथिया-केएल राहुल को शादी में मिले बेशकीमती तोहफे
शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने की वजह से माना जा रहा है कि यह फिल्म गुरुवार को कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। दिग्गजों की मानें तो यह फिल्म दो दिनों में आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार लेगी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है, जो दर्शकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
Kangna Ranaut: पठान को लेकर बदले कंगना के सुर, कल की थी खिंचाई तो आज बांधे तारीफों के पुल