सब्सक्राइब करें

Siddharth Anand: हॉलीवुड फिल्मों को मिलेगी हिंदुस्तान से सीधी टक्कर, ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का एलान

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 Mar 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Director Siddharth Anand Said Hollywood films will get direct competition from India
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पहले फिल्म ‘वॉर’ और अब फिल्म ‘पठान’ के साथ एक के बाद एक दो ऐसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में एक्शन फिल्मों का रूप और रंग दोनों बदल दिया है। विशाल और भव्य स्तर पर फिल्माए गए इन दोनों फिल्मों के एक्शन दृश्यों की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। सिद्धार्थ की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है और फिल्म के घर घर पहुंचने के साथ ही इसे लेकर फिर से सोशल मीडिया पर गर्मी बढ़ गई है।


Parineeti Raghav: क्या एक-दूसरे से इश्क फरमा रहे आप सांसद राघव और परिणीति? तस्वीरों में देखें डिनर डेट की झलक

Pathaan Director Siddharth Anand Said Hollywood films will get direct competition from India
फिल्म- पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में हिंदी सिनेमा की फिल्म ‘पठान’ के शामिल होने से सिद्धार्थ आनंद का रुतबा काफी बुलंद हो चुका है। उनकी तुलना भी इन दिनों निर्देशक एस एस राजामौली की कामयाबी से की जा रही है।
The Elephant Whisperers: द एलिफेंट व्हिस्परर्स की ऑस्कर जीत से खुशी से झूमे बोमन और बेली, तस्वीर वायरल

Pathaan Director Siddharth Anand Said Hollywood films will get direct competition from India
फाइटर की स्टारकास्ट के साथ सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है और मेरे ख्याल से हम ऐसी एक्शन एंटरटेनर बना सकते हैं जो हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों जैसी ही विशाल हों। हम हॉलीवुड एक्शन फिल्मों को कारोबारी लिहाज से टक्कर देने को तैयार हैं और विश्व सिनेमा में भारतीय सिनेमा को बुलंदी तक पहुंचाने का सही समय भी अब आ गया है।’
Kangana Ranaut: 'थलाइवी' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को कंगना का मुंहतोड़ जवाब, कहा- जो मुझसे जलते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Director Siddharth Anand Said Hollywood films will get direct competition from India
फाइटर की स्टारकास्ट के साथ सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी खुद की कंपनी मार्फ्लिक्स खोल चुके सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म ‘फाइटर’ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ बन रही है और बताया जाता है कि सिद्धार्थ ने इसके लिए आसमान में तमाम हैरतअंगेज दृश्यों की शूटिंग की है। फिल्म ‘फाइटर’ देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म भी बताई जा रही है और इसके एक्शन दृश्यों की संरचना सिद्धार्थ ने महीनों की मेहनत के बाद तैयार की है।
Bollywood Movies: बेहद कम समय में इन फिल्मों को किया गया शूट, अक्षय से लेकर कंगना तक की मूवीज लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
Pathaan Director Siddharth Anand Said Hollywood films will get direct competition from India
जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी कंपनी को लेकर सिद्धार्थ कहते हैं, ‘मार्फ्लिक्स को लेकर मेरी तमन्ना एक ऐसे प्रोडक्शन हाउस की है जो हर लिहाज से हॉलीवुड की बराबरी करने वाली फिल्में बना सके। अगली फिल्म ‘फाइटर’ में मुझे ये करके दिखाना है और ‘पठान’ के बाद अब मैं इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।’
TRP WEEK 11: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नहीं हुआ कोई उलटफेर, ट्विस्ट एंड टर्न्स से 'अनुपमा' को बंपर फायदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed