शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के जरिए धमाकेदार वापसी की है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने 'बाहुबली 2', 'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'पठान' पहले दिन हिंदी में सर्वाधिन कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। आज फिल्म की रिलीज का पांचवां दिन है। पिछले चार दिनों की कमाई के मामले में 'पठान' ने 2022 की तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पानी पिला दिया है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। पढ़िए यह रिपोर्ट
Pathaan Collection: पठान ने ध्वस्त किए 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, यकीन न हो तो पढ़िए यह रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पठान' का चार दिनों का कलेक्शन
25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। फिल्म ने हिंदी में 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन 70.5 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें हिंदी में 68 करोड़ जुटाए। तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 38 करोड़ का कलेक्शन किया और सभी भारतीया भाषाओं को मिलाकर तीसरे दिन की कमाई 39.25 करोड़ रुपये रही। वहीं चौथे दिन हिंदी में फिल्म ने 53.5 करोड़ रुपये जुटाए और सभी भाषाओं में 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'पठान' ने सभी भाषाओं को मिलाकर चार दिनों में कुल 221.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, सिर्फ हिंदी में बात करें तो फिल्म ने चार दिनों में कुल 214.5 करोड़ जुटाए हैं। अब जानते हैं 2022 की बाकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने पहले चार दिन हिंदी में कितना कलेक्शन किया।
'गंगूबाई काठियावाड़ी'
आलिया भट्ट अभिनीत की यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 13.30 करोड़ रुपये जुटाए, तीसरे दिन 15.28 और चौथे दिन 8.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म का चार दिनों का कुल कलेक्शन 47.23 करोड़ रुपये रहा था। पठान से तुलना करने पर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कहीं नहीं ठहरती।
'द कश्मीर फाइल्स'
11 मार्च 2022 को रिलीज हुई, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर खूब विवाद हुए। मगर, फिल्म पर दर्शकों ने प्यार भी बेशुमार लुटाया। इस फिल्म ने ओपनिंग डे में 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 8.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 15.1 करोड़ रुपये और चौथे दिन 15.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का चार दिनों का कुल कलेक्शन 42.2 करोड़ रुपये रहा। जाहिर है, 'पठान' के आगे फिल्म कहीं नहीं है।
'आरआरआर'
मार्च 2022 में रिलीज हुई 'आरआरआर' ने दुनियाभर में भारत का गौरव बढ़ाया है। फिल्म ने कलेक्शन के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि, हिंदी पट्टी में यह 'पठान' से पीछे ही है। जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने पहले दिन हिंदी में 20..07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 23.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 31.50 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के सभी भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन भारत में सभी भाषाओं के संस्करणो की कमाई मिलाकर 130 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन 86.7 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 100.3 करोड़ और चौथे दिन 48.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, हिंदी में कमाई के मामले में 'आरआरआर' फिल्म 'पठान' से काफी पीछे है।