फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: करीना-प्रियंका से लेकर पत्रलेखा तक, प्रोड्यूसर की कुर्सी पर भी इन अदाकाराओं का कब्जा

Wed, 05 Feb 2025 06:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Feb 2025 06:48 PM IST
सार

Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को सिर्फ फिल्मों में डांस करते, हीरो की प्रेमिका या पत्नी के किरादर में देखा जाता रहा है। वहीं, एक्टर अभिनय के अलावा फिल्म निर्देशन और निर्माण में हाथ आजमाते रहे हैं। अब इस मामले में अभिनेत्रियां भी आगे आ रही हैं। जानते हैं...

विज्ञापन
Patralekhaa to Kriti sanon Kangana alia Anushka Priyanka Deepika kareena kapoor these Actress became producers
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपने इस साल के प्रोजेक्ट्स का एलान किया। इनमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'टोस्टर' भी शामिल है। इस फिल्म को राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूस कर रही हैं। सिनेमा की दुनिया में फिल्म निर्माण की कमान अब महिलाएं भी अपने हाथों में लेने लगी हैं। कई चर्चित अभिनेत्रियां भी बतौर निर्माता कुर्सी संभाल चुकी हैं और संभाल रही हैं। आइए जानते हैं..

Patralekhaa to Kriti sanon Kangana alia Anushka Priyanka Deepika kareena kapoor these Actress became producers
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

करीना कपूर
कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर ने फिल्म रिफ्यूजी से अभिनय की दुनिया में दस्तक दी। इसके बाद कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अब वे बतौर निर्माता भी डेब्यू कर चुकी हैं। करीना कपूर खान ने फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया। यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को करीना कपूर खान और एकता कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। हंसल मेहता ने इसका निर्देशन किया।

Patralekhaa to Kriti sanon Kangana alia Anushka Priyanka Deepika kareena kapoor these Actress became producers
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में काम करने के साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। वह पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस की मालकिन हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत साल 2015 में की थी। अभी तक इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर तमाम फिल्में तैयार की जा चुकी हैं। इस लिस्ट में मराठी, बंगाली, पंजाबी और भोजपुरी भाषा की फिल्में भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Patralekhaa to Kriti sanon Kangana alia Anushka Priyanka Deepika kareena kapoor these Actress became producers
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन और हिट फिल्में की हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस के अंडर कई फिल्में तैयार की जा चुकी हैं, जिसमें से ज्यादातर फिल्मों में अनुष्का ने अभिनय किया है। इन फिल्मों में एन एच 10, परी, फिल्लौरी,  जैसी फिल्में शामिल हैं। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस में वेब सीरीज भी बनी हैं।

विज्ञापन
Patralekhaa to Kriti sanon Kangana alia Anushka Priyanka Deepika kareena kapoor these Actress became producers
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में केए एंटरटेनमेंट नाम प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने एसिड अटैक के ऊपर फिल्म छपाक तैयार की थी। इस फिल्म में दीपिका ने मुख्य किरदार अदा किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed