शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। बॉलीवुड में राज कुंद्रा की पहचान भी शिल्पा शेट्टी से ही जुड़ी हुई है। वह शिल्पा के पति के तौर ही पहचाने जाते हैं। जबकि वह खुद भी एक बिजनेसमैन है। हाल ही में फिल्म ‘मिसेज’ से जुड़े इवेंट में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ पहुंचे। इस मौके पर उनकी नेपो हसबैंड वाली टी-शर्ट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के पति राज ने क्या खुद को कहा नेपो हसबैंड? फिल्म मिसेज के इवेंट पर साथ आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 05 Feb 2025 05:11 PM IST
सार
हाल ही में शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ सान्या मल्होत्रा की ओटीटी रिलीज फिल्म ‘मिसेज’ से जुड़े एक इवेंट में पहुंचीं। इस मौके पर राज कुंद्रा का अंदाज जरा हटकर नजर आया। वह नेपाे हसबैंड की टी-शर्ट पहने हुए नजर आए? इस हरकत के जरिए वह क्या कहना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन