फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddharth-Neelam Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई की हल्दी सेरेमनी में हुई कुर्ता फाड़ होली! देखें तस्वीरें

Wed, 05 Feb 2025 04:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Feb 2025 04:42 PM IST
सार

Siddharth Chopra And Neelam Upadhyaya Wedding: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी की रस्में चल रही हैं। आज बुधवार को हल्दी सेरेमनी है। प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत अंदाज में भाई की शादी में शामिल हुईं। उनकी सासू मां भी शिरकत करने भारत आई हैं।

विज्ञापन
Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya wedding: Photos from Priyanka Chopra Brother Haldi Ceremony
सिद्धार्थ और नीलम की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी का लड्डू खाने को तैयार हैं। वे नीलम उपाध्याय के साथ शादी रचा रहे हैं। फिलहाल दोनों की शादी से पूर्व की रस्में हो रही हैं। आज बुधवार को हल्दी सेरेमनी है। प्रियंका चोपड़ा अपनी सास के साथ भाई की हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं। इस दौरान वे जमकर डांस करती नजर आईं। 

Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya wedding: Photos from Priyanka Chopra Brother Haldi Ceremony
सिद्धार्थ नीलम की हल्दी सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने किया जमकर डांस
सिद्धार्थ और नीलम की शादी की रस्मों से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ की हल्दी की रस्म मानो होली में बदल गई। उनके दोस्तों ने हल्दी लगाते-लगाते उनका पूरा कुर्ता ही फाड़ दिया। इसके अलावा चोपड़ा परिवार के सदस्यों ने जमकर मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस जमकर डांस करते दिखे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya wedding: Photos from Priyanka Chopra Brother Haldi Ceremony
प्रियंका चोपड़ा अपनी सास के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय परिधान में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा की सास
सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस मिलर जोनस भी भारत में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को जब भाई की हल्दी सेरेमनी में जाते देखा गया तो उनके साथ कार में उनकी सास भी नजर आईं। प्रियंका ने फोटोग्राफर्स को नमस्ते कहकर अभिवादन किया। पीले रंग के एथनिक लिबास में प्रियंका बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी सास भी भारतीय परिधान में नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya wedding: Photos from Priyanka Chopra Brother Haldi Ceremony
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मां के साथ पहुंचीं मन्नारा चोपड़ा
मन्नारा चोपड़ा भी भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने पहुंची हैं। इस दौरान वे पैपराजी को पोज देती नजर आईं। पीले रंग की ड्रेस में मन्नारा बेहद प्यारी लग रही हैं। इस दौरान मन्नारा के साथ उनकी मां भी नजर आईं।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
Siddharth Chopra and Neelam Upadhyaya wedding: Photos from Priyanka Chopra Brother Haldi Ceremony
सिद्धार्थ-नीलम की हल्दी सेरेमनी - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं नीलम उपाध्याय?
सिद्धार्थ और नीलम की शादी के कार्यक्रम से पहले प्रियंका चोपड़ा के घर माता रानी की पूजा रखी गई। अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने माता रानी से बेटे और होने वाली बहू के लिए प्रार्थना की। प्रियंका चोपड़ा काम से ब्रेक लेकर भाई की शादी एंजॉय कर रह रही हैं। नीलम उपाध्याय साउथ सिनेमा की अभिनेत्री हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed