भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का गाना 'राते दिया बुता के' इन दिनों खूब सुना जा रहा है। पिछले साल अपलोड किए गए इस गाने ने नया रिकॉड बना लिया है। इस गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज मिले हैं। यूट्यूब सेंसेशन बन चुकीं आम्रपाली दुबे के हर वीडियो को लोग जमकर लाइक और शेयर करते हैं और इस गाने ने तो पहले ही दिन हिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया था।
पवन सिंह और आम्रपाली के गाने 'राते दिया बुता के' ने मचाया धमाल, आज भी हिट है हॉट केमेस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
शानदार म्यूजिक के साथ यह गाना हर भोजपुरी संगीत प्रेमी के दिल को जीत लेगा। 'राते दिया बुता' को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे का हॉट अंदाज दर्शकों को दीवाना बना रहा है। इस गाने को वेब म्यूजिक द्वारा दो बार यूट्यूब पर अलग-अलग समय पर अपलोड किया गया और दोनों ही गानों को मिलाकार अब तक 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। भोजपुरी के किसी गाने को इतने व्यू मिलना बहुत बड़ी बात है।
A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on
पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली के साथ 'बिन बियाहे राजा जी' गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। पवन सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के कारण भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाते हैं। पवन सिंह के फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं साथ ही उनके गाने का भी।