फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम समय में ही एक्टिंग में महारत हासिल कर चुके हैं ये 5 भोजपुरी सितारे, फैन फॉलोइंग करोड़ों में

Thu, 05 Dec 2019 04:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Dec 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Pawan Singh, Khesari Lal Most actors popular in Bhojpuri Film Industry
Bhojpuri actors - फोटो : Twitter

भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही ज्यादा बजट की नहीं लगती हो, लेकिन फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स लाखों में फीस लेते हैं। भोजपुरी फिल्मों की खास बात रही है कि तमाम बड़े सिंगर्स ने गायकी के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और उनका सिक्का भी एक्टिंग में चल पड़ा। भोजपुरी फिल्मों में आज भी मनोज तिवारी, रवि किशन जैसे नाम हिट हैं लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने कम समय में ही एक्टिंग की दुनिया में महारत हासिल कर ली है। आइए जानते हैं भोजपुरी के इन टॉप एक्टर्स के बारे में....।

Pawan Singh, Khesari Lal Most actors popular in Bhojpuri Film Industry
Nirahua

दिनेश लाल यादव 
सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके दिनेश लाल यादव ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। ‘निरहुआ’ आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया। इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं। इसके अलावा भी निरहुआ शोज से काफी कमाई करते हैं। यानी कुल मिलाकर निरहुआ करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। निरहुआ इन दिनों आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Pawan Singh, Khesari Lal Most actors popular in Bhojpuri Film Industry
Khesari Lal Yadav - फोटो : twitter

खेसारी लाल यादव
भोजपुरी के कुछ एक्टर ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं उन्हीं में से एक हैं भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव। फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। खेसारी हाल ही में बिग बॉस के घर में भी नजर आए थे लेकिन जल्द ही वह बाहर हो गए। पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी की कई फिल्में आईं। वह अब तक 75 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई उनके गानों से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Singh, Khesari Lal Most actors popular in Bhojpuri Film Industry
Pawan Singh - फोटो : Twitter

पवन सिंह
पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा के साथ भी कई बार उनका नाम जोड़ा जा चुका है। पवन सिंह विज्ञापन करते हुए भी नजर आते हैं जो इनकी कमाई का बड़ा जरिया है। हाल ही में पवन सिंह का गाना 'हो गोरी सच हूं तू हुर' यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को पवन सिंह ने गाया है जबकि इसके बोल जहांगीर आरजू ने लिखे हैं।


 
विज्ञापन
Pawan Singh, Khesari Lal Most actors popular in Bhojpuri Film Industry
ritesh pandey
रितेश पांडेय
एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत का एक मशहूर नाम है। रितेश बहुत ही जल्द अपनी आवाज और अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे और यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो काफी पसंद किया जाता है। रितेश पांडेय का एक गाना 'पियवा से पहिले' ने खूब घूम मचाई थी। खबरों की मानें को एक फिल्म के लिए रितेश 15 से 20 लाख रुपये चार्ज करते हैं। रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना 'हाय रे झुलनिया' इन दिनों चर्चा में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed