फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को दिया खुला चैलेंज, स्टेज पर अश्लील इशारा करने के लिए मांगी माफी

Sat, 18 Dec 2021 09:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 18 Dec 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Pawan Singh Live on Khesari lal yadav over fight
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खेसारी को जवाब देने के लिए पवन सिंह लाइव आए और इस दौरान उन्होंने काफी कुछ कहा। इतना ही नहीं पवन सिंह ने स्टेज पर अश्लील इशारा करने के लिए अपने फैंस से माफी भी मांगी है। इसके अलावा पवन सिंह ने ये भी कहा कि कोई कलाकार बड़ा और छोटा नहीं होता, सब अपने दम पर है, अगर मैंने कुछ गलत कहा हो तो मुझे माफ कर दें।


 

Pawan Singh Live on Khesari lal yadav over fight
पवन सिंह - फोटो : Wave

लाइव की शुरुआत में पवन सिंह कहते हैं, भोजपुरी किसी एक के काम से आगे नहीं बढ़ सकती। मेरी नजर में सभी कलाकार हैं कोई छोटा बड़ा नहीं होता। सब कोई अपने जीवन में सुपरस्टार है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। आप लोग अच्छा काम करेंगे तो हमारी इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी। कलाकार की कोई जाति नहीं होती। मैं सिंह हूं तो क्या सिर्फ सिंह लोग ही मेरे गाने सुनते हैं। आज के समय में जैसा माहौल है वैसा पहले नहीं था।

Pawan Singh Live on Khesari lal yadav over fight
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media

पवन सिंह कहते हैं, आपके आशीर्वाद से ही मैं जहां हूं वो संभव हो पाया है। मुझे फेंकना नहीं आता, मैं अपने आप को सुपरस्टार नहीं कहता। कोई सुपरस्टार अपने आप को सुपरस्टार नहीं कहता। मैं अपने से बड़ों का सम्मान करता हूं। रही बात स्टेज पर गलत इशारा करने की तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैं भी इंसान हूं मुझसे गलती होती है। किसी भी चीज की हद होती है। हर बार पवन सिंह को मुद्दा बनाया जाता है। अगर आपमे दम है तो ले आइए हारमोनियम, हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Singh Live on Khesari lal yadav over fight
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
कुछ दिन पहले एक प्रोग्राम में पवन सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने खेसारी लाल यादव पर जमकर निशाना साधा। स्टेज पर पवन सिंह से कुछ आपत्तिजनक इशारे भी किए। इतना ही नहीं उन्होंने खेसारी को 5 हजार रुपये लेकर नाचने वाला करार दे दिया।

 
विज्ञापन
Pawan Singh Live on Khesari lal yadav over fight
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media

इसके बाद खेसारी ने वीडियो शेयर कर कहा, 'मैं कंप्टीशन नहीं करता काम करता हूं। कुछ लोगों का शरीर बड़ा हो जाता है, बुद्धि नहीं। स्टेज पर चढ़कर मुझे इशारे कर रहे हैं...यही शिक्षा मिली है। मैं तो शर्म से मर जाऊं। मैं कुछ भी अच्छा नहीं करता फिर भी दुनिया मुझे प्यार करती है। अपना अहंकार दिमाग से हटा लीजिए। मुझे स्टारडम दिखाने का शौक नहीं है। गोबर सिंह हो गए हो.. भगवान ने जबान दिया है तो उसे सही जगह इस्तेमाल करो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed