सब्सक्राइब करें

भोजपुरी गाना: पवन सिंह के ‘सिंगल पलंगिया’ को 24 घंटे में मिले 40 लाख व्यूज, धमाल मचा रहा ये वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 12 May 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
pawan singh new release bhojpuri song Single Palangiya video viral on social media
'सिंगल पलंगिया' का दृश्य - फोटो : Youtube

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो और वायरल न हो ऐसा विरले ही देखा गया है। तमाम विवादों में रहने के बावजूद दर्शकों के बीच उनके प्रति तनिक प्यार कम नहीं हुआ है इसका अंदाजा उनके ताजा रिलीज गाने से लगाया जा सकता है। इसे एक दिन के अंदर लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Trending Videos
pawan singh new release bhojpuri song Single Palangiya video viral on social media
'सिंगल पलंगिया' का दृश्य - फोटो : Youtube

अभिनेता और गायक पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार कहताले हैं। उन्हें यूंही ये तमगा हासिल नहीं हुआ है बल्कि उनकी फिल्में और गानें दर्शकों के बीच इतने लोकप्रिय होते हैं कि पवन को अच्छा खासा नेम-फेम दिलवा देते हैं। साथ ही कमाई के मामले में भी वे किसी भोजपुरी स्टार से कमतर नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
pawan singh new release bhojpuri song Single Palangiya video viral on social media
'सिंगल पलंगिया' का दृश्य - फोटो : Youtube

फिलहाल उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टायटल है- सिंगल पलंगिया। ये अपलोड होते ही वायरल हो गया और 24 घंटे के भीतर इसे 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। इसमें कोई शक नहीं कि भोजपुरी मनोरंजन की दुनिया में उनका गाना एक नया रिकॉर्ड बना सकता है।

pawan singh new release bhojpuri song Single Palangiya video viral on social media
पवन सिंह - फोटो : Instagram

पवन सिंह का ‘सिंगल पलंगिया’ डीआरएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसके जरिए पवन सिंह ने एक बार फिर से अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। गायिका प्रियंका सिंह ने उनका साथ दिया है। दोनों की कॉम्बिनेशन आवाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
pawan singh new release bhojpuri song Single Palangiya video viral on social media
पवन सिंह 'मेहरी चल गईल मईका' - फोटो : Youtube- mehri chal gail maika

गाने के बोल रौशन सिंह और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने बुने हैं। वहीं इसको प्रोड्यूस किया है धीरज सिंह ने। इससे पहले पवन के कुछ और गाने 'मेहरी चल गईल मईका', ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ और ‘मोहब्बत अब बेचाता’ ने खूब चर्चा बटोरी थी। वहीं, इस नए गाने की सफलता के बाद पवन ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed