{"_id":"609ba48c8ebc3e1380558d1d","slug":"rahul-vohra-s-wife-jyoti-tiwari-demands-justice-for-husband-shares-heartfelt-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल वोहरा की पत्नी का झलका दर्द, बोलीं- 'मेरे पति को तड़पता हुआ छोड़ दिया और झूठ बोलते रहे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राहुल वोहरा की पत्नी का झलका दर्द, बोलीं- 'मेरे पति को तड़पता हुआ छोड़ दिया और झूठ बोलते रहे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 12 May 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
राहुल वोहरा और ज्योति तिवारी
- फोटो : Instagram
Link Copied
हाल ही में अभिनेता-यूट्यूबर राहुल वोहरा का निधन हो गया था। राहुल वोहरा लंबे समय से कोरोना संक्रमित थे और वो दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में भर्ती थे। राहुल ने निधन से एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था और लिखा था कि, 'अगर मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।' वहीं उनकी पत्नी ज्योति तिवारी राहुल की मौत के बाद से लगातार भयानक खुलासे कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने बताया था कि राहुल को हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ऑक्सीजन की जगह खाली मास्क लगाकर चले गए थे। इसी बीच उन्होंने एक और दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया है।
Trending Videos
2 of 10
राहुल वोहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल की मौत के बाद से लगातार ज्योति अपने पति को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर कोई भी भाव-विभोर हो जाएगा। राहुल के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग अफसोस जता रहे हैं। कोई सिस्टम को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई इस बीमारी को गंभीरता से लेने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
राहुल वोहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
वहीं उनकी पत्नी ज्योति तिवारी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'राहुल बहुत सारे सपने अधूरे छोड़कर चले गए। उन्हें इंडस्ट्री में अच्छा काम करना था, खुद को साबित करना था पर वो अब सब कुछ अधूरा रह जाएगा। इस हत्या के जिम्मेदार वो लोग हैं जिन्होंने राहुल को तड़पता हुआ देखा अपनी आंखों के सामने और हमें उनकी झूठी अपडेट देते रहे।'
4 of 10
राहुल वोहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
ज्योति आगे लिखती हैं, 'मैं अकेली नहीं हूं जो इस सिचुएशन से गुजर रही हूं। ऐसी हजारों ज्योति हैं जिनके राहुल को बेहतर इलाज नहीं मिल सका और हमसे छीन लिया। पता नहीं ऐसे लोग किसी को मरता हुआ छोड़कर चैन की नींद कैसे सो जाते हैं। मैं चाहती हूं इस सब के खिलाफ आप भी लड़ें। मेरे लिए नहीं बल्कि अपने राहुल और अपनी ज्योति के लिए।'
इससे पहले भी ज्योति ने राहुल का एक वीडियो शेयर किया था जिसने सभी को झकझोर के रख दिया था। वीडियो के साथ-साथ ज्योति ने लिखा था, 'मेरा राहुल चला गया ये सबको पता पर कैसे गया ये किसी को नहीं पता। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में इस तरह का इलाज किया जाता है। उम्मीद करती हूं कि मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया से नहीं जाना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।