सब्सक्राइब करें

Pawan Singh: तीसरी बार शादी कर सकते हैं पवन सिंह, क्या यह अभिनेत्री बनेगी उनकी पत्नी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 23 May 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
Pawan Singh: Who is Smrity Sinha to whom Bhojpuri Singer May get married After Divorce with Jyoti Singh
pawan singh, smriti sinha - फोटो : social media

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। पिछले दिनों हुए उनके तलाक और खेसारी लाल यादव से हुई उनकी लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन विवादों से उबरने के बाद अब एक बार फिर पवन सिंह चर्चाओं में आ गए हैं। खबर आ रही है कि अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देने बाद पवन सिंह जल्द ही फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। 

Trending Videos
Pawan Singh: Who is Smrity Sinha to whom Bhojpuri Singer May get married After Divorce with Jyoti Singh
smriti sinha - फोटो : social media

अपनी पहली पत्नी की आकस्मिक मृत्यु के बाद पवन सिंह ने जब अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली थी, तब इस खबर ने सभी को चौंका दिया था। क्योंकि वह उस समय पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ कथित तौर पर रिलेशन में थे। हाल ही में पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी को भी खत्म करने का फैसला कर लिया था, जिसकी वजह एक बार फिर पवन का रंगीला मिजाज ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन और ज्योति के तलाक के पीछे की वजह स्मृति सिन्हा और पवन की नजदीकियां हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Singh: Who is Smrity Sinha to whom Bhojpuri Singer May get married After Divorce with Jyoti Singh
smriti sinha - फोटो : social media
कौन हैं स्मृति सिन्हा?
बिहार से ताल्लुक रखने वाली स्मृति सिन्हा ने साल 2008 में आई फिल्म 'रंगीला बाबू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म से उन्हें वो पहचान नहीं मिली जो वह चाहती थीं। स्मृति साल 2013 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से इंडस्ट्री में मशहूर हुई थी और इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Pawan Singh: Who is Smrity Sinha to whom Bhojpuri Singer May get married After Divorce with Jyoti Singh
smriti sinha - फोटो : social media

बॉलीवुड में भी कर चुकी हैं काम
अपने करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ करने के बाद स्मृति ने अपनी ज्यादातर फिल्में और गाने खेसारी लाल यादव के साथ किए हैं। कमाल की बात यह है कि पवन और खेसारी लाल यादव एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते हैं। स्मृति ने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने डांस का हुनर दिखा रखा है। वह डांसर गणेश आचार्य के कोरियोग्राफ किए आइटम सॉन्ग 'इश्क तेरा' में ठुमके लगाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

विज्ञापन
Pawan Singh: Who is Smrity Sinha to whom Bhojpuri Singer May get married After Divorce with Jyoti Singh
smriti sinha - फोटो : social media

ऐसे हई पवन और स्मृति की मुलाकात
भोजपुरी इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री होने की वजह से स्मृति ने पवन सिंह के साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया हुआ है। स्क्रीन्स पर इन दोनों का रोमांस लोगों को बहुत पसंद आता है, जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'साड़ी से साड़ी' है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी सिज्लिंग लग रही है। साथ काम करते करते दोनों का रिश्ता कब प्यार में बदल गया यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed