फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Payal Ghosh: निर्देशक पर पायल घोष ने साधा निशाना, फैट-शेमिंग का आरोप लगाते हुए किया दर्दनाक अनुभव का खुलासा

Mon, 06 Nov 2023 05:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Nov 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Payal Ghosh after putting Me Too allegations on Anurag Kashyap Slams Bollywood Director For Fat-Shaming Her
पायल घोष - फोटो : social media
अभिनेत्री और पॉलिटिशियन पायल घोष किसी न किसी वजह से मीडिया की खबरों में बनी रहती हैं। फिर चाहे वह उनके द्वारा बॉलीवुड पर कसे गए तंज हों या फिर उनके द्वारा लगाए गए आरोप। इतना ही नहीं एक बार तो अभिनेत्री का सुसाइड नोट भी वायरल हो गया था। हालांकि, वह सही सलामत हमारे बीच मौजूद हैं, जो बहुत अच्छी बात है। लेकिन पायल एक बार फिर सुर्खियों में है और एक बार फिर उन्होंने बी-टाउन के एक निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिना नाम लिए साधे गए इन निशाने के कारण पायल घोष की चर्चा जोरों पर हो रही है। चलिए जानते हैं इस बार क्या बोलीं अभिनेत्री...
Payal Ghosh after putting Me Too allegations on Anurag Kashyap Slams Bollywood Director For Fat-Shaming Her
पायल घोष - फोटो : insta

बी-टाउन में एंट्री और उसमें टिके रहने के लिए अभिनेत्रियों को कड़ी मेहनत करके अपनी बॉडी फिट रखनी पड़ती है। कहना गलत नहीं होगा कि पतला होना अभिनेत्री बनने के लिए आज कल जरूरी माना जाने लगा है। इसके चलते कई एक्ट्रेस को फैट-शोमिंग का शिकार होना पड़ता है। जहां पहले ही कई अभिनेत्रियां ऐसे तमाम आरोप लगा चुकी हैं, वहीं अब इस लिस्ट में पायल घोष का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में पायल घोष ने अपने जीवन के ऐसे अनुभव के बारे में बताया, जिसने उन्हें मानसिक और भावनात्मक दोनों ही रूप से तोड़ दिया था। 

Payal Ghosh after putting Me Too allegations on Anurag Kashyap Slams Bollywood Director For Fat-Shaming Her
पायल घोष - फोटो : social media

पहले भी कई बार बॉलीवुड के कई सेलेब्स और निर्देशकों पर तंज कसने वाली अभिनेत्री ने इस बार खुलासा किया कि उनके द्वारा हाल ही में दिए गए ऑडिशन के दौरान एक फिल्म निर्देशक ने उन्हें फैट-शेम किया था। अपनी आपबीती साझा करते हुए, पायल ने खुलासा किया कि निर्देशक ने उनकी बेइज्जती करते हुए उनके मुंह पर दरवाजा बंद किया और उन्हें ऑफिस से निकाल दिया था। हालांकि, पायल घोष ने यह खुलासा करते हुए किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके खुलासे ने सभी के सामने एक बार फिर बॉलीवुड के काले सच से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Ghosh after putting Me Too allegations on Anurag Kashyap Slams Bollywood Director For Fat-Shaming Her
पायल घोष - फोटो : social media

पायल घोष ने कहा, 'जब भी मैं सोचती हूं कि हमारी इंडस्ट्री धीरे-धीरे हर शेप और साइज की महिलाओं को सशक्त बनाने के मामले में बेहतर हो रही है, तभी कुछ न कुछ ऐसा होता है जो मेरे दिल और धारणा को तोड़ देता है। एक ऑडिशन में आपके अभिनय कौशल को आंका जाता है, आपके वजन को नहीं। हां, आप यह कह सकते हैं कि आपका वजन हमारे किरदार की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है, इसलिए हम आपको नहीं ले सकते। चीजों को कहने का एक तरीका होता है, लेकिन हाल ही में एक निर्देशक ने मुझे अपने ऑफिस से भगा दिया और मेरे चेहरे पर दरवाजा बंद कर दिया था।'

विज्ञापन
Payal Ghosh after putting Me Too allegations on Anurag Kashyap Slams Bollywood Director For Fat-Shaming Her
पायल घोष - फोटो : सोशल मीडिया
पायल ने आगे कहा, 'मुझसे कहा गया था पहले 25 किलो वजन कम करो फिर ऑडिशन देने आना। मैं प्रोलैक्टिन हार्मोनल प्रॉबलम से जूझ रहा हूं और इसलिए मेरा वजन घटता-बढ़ता रहता है। हर बार जब मैं हमारी इंडस्ट्री में मानवता की उम्मीद करती हूं, तो मेरी धारणा टूट जाती है। मुझे रिजेक्शन से कोई समस्या नहीं है। यह ठीक है। लेकिन पृथ्वी पर कहां क्या अनुग्रह और विनम्रता है? जब आप ऐसे व्यक्ति हैं जो इतने वर्षों से मनोरंजन इंडस्ट्री में हैं तो क्या इसकी अपेक्षा करना बहुत ज्यादा है? क्या किसी अन्य अभिनेत्री के साथ काम खोजने की कोशिश के लिए इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाएगा। यह बिल्कुल रिडिक्युलस है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed