फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Payal Rohatgi: साजिद खान के समर्थन में आईं पायल रोहतगी, बॉलीवुड को लेकर दिए मंदाना करीमी के बयान पर लगाई फटकार

Fri, 07 Oct 2022 04:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 07 Oct 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
Payal rohatgi supports Bigg Boss 16 contestant Sajid Khan, lashes out at Mandana Karimi
पायल रोहतगी, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब पायल रोहतगी मीटू के आरोपी फिल्म निर्देशक और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान के समर्थन में उतर आई हैं। साजिद के शो का हिस्सा बनने के बाद से ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पायल ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा कर साजिद को सपोर्ट किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने लॉक अप की सह-प्रतियोगी मंदाना करीमी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

Payal rohatgi supports Bigg Boss 16 contestant Sajid Khan, lashes out at Mandana Karimi
पायल रोहतगी, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान के बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद से खूब बवाल हो रहा है। शहनाज गिल और कश्मीरा शाह के बाद अब पायल ने भी निर्देशक को अपना समर्थन दिया है। पायल ने एक लंबा नोट लिखा, 'साजिद खान ने छह महिलाओं के साथ गलत किया है, जैसा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया। उन्हें सभी ने फटकार लगाई है और उनके कार्यों के लिए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया है। अब छह महिलाएं उन्हें अदालत में ले जा सकती हैं। लेकिन जब महात्मा गांधी के मूल्यों से हत्यारों को भी सुधार का अधिकार दिया गया है तो यहां साजिद खान को भी जीने का अधिकार है। उन्हें पैसा कमाने का अधिकार है। उनके पास पश्चाताप करने का अधिकार। उन्हें अपने अधिकार के लिए लड़ने दो। आप उनका विरोध करो, लेकिन बॉलीवुड छोड़ने का नाटक मत करो।'

Sajid Khan: गलत ढंग से छूने से लेकर बेहूदी डिमांड तक, साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की लिस्ट है लंबी

Payal rohatgi supports Bigg Boss 16 contestant Sajid Khan, lashes out at Mandana Karimi
मंदाना करीमी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा पायल ने मंदाना करीमी को भी जवाब दिया। मंदाना ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि बॉलीवुड काम करने की जगह नहीं है, इसमें महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। इस पर पायल ने लिखा, 'आपको ईरान में भी नहीं रहना चाहिए क्योंकि वहां भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है।' इसके साथ पायल ने मंदाना के लॉक अप की पेमेंट न मिलने को लेकर कहा, पने शो छोड़ दिया था। इसलिए जब किसी कैजी ने शो छोड़ तो पेमेंट के बारे में एक क्लॉज होना चाहिए। मुझे शो खत्म होने के दस दिनों में अपना पूरा पेमेंट मिल गया था।

BB16 Weekend Ka Vaar: पहले ही हफ्ते सलमान खान के गुस्से के शिकार हुए गौतम, फेक बताते हुए अभिनेता ने लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal rohatgi supports Bigg Boss 16 contestant Sajid Khan, lashes out at Mandana Karimi
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 2021 में पायल रोहतगी ने साजिद खान को लेकर काफी बातें कही थी। उस दौरान पायल ने साजिद की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं, अब वह साजिद खान के सपोर्ट में उतर आई हैं और उनके पश्चाताप और पैसे कमाने के अधिकारों के बारे में बात कर रही हैं। 

Sunil Lahri: 'आदिपुरुष' के टीजर में वीएफएक्स दृश्यों को पचाना था मुश्किल, बोले रामायण के लक्ष्मण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed