एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पायल रोहतगी ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा है। यही नहीं पायल रोहतगी ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।
अनुच्छेद 370 खत्म होने का विरोध करने पर गुलाम नबी आजाद पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, किया आपत्तिजनक ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल रोहतगी ने कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा कि 'पिछले 70 सालों से अपनी बकवास बंद करें। गुलाम नबी आजाद तो पाकिस्तानी आतंकवादी से भी ज्यादा वाहियात हैं। उन्हें कोई बताए कि अगर वह संसद में और ज्यादा बकवास बात करेंगे तो लोग उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर देंगे।'
Deal with it @INCIndia 🙏 Enough of your nonsense since 70 years. This Ghulam guy is more pathetic than Pakistani terrorists 🙏 Tell him that people will actually throw stones at his house if he talks any further crap in Parliament over #Article370Abolished 🙏#PayalRohatgi https://t.co/8T9IZ3SMJJ
पायल रोहतगी ने इसके अलावा अनुच्छेद 370 को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सभी भारतीयों को बधाई। 370 चला गया।'
Congratulations to all Indians 🙏#370gaya #StandwithKashmir #PayalRohatgi pic.twitter.com/OVFCi6UCO5
हाल ही में ऑनलाइन खाना सर्विस कंपनी जोमैटो के एक कस्टमर ने डिलीवरी ब्वॉय से खाना लेने से इनकार कर दिया क्योंकि वो गैर-हिंदू था। कस्टमर ने ट्विटर पर इसकी शिकायत जोमैटो से की तो कंपनी ने कहा कि खाने कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है। इस ट्वीट के बाद पायल ने जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय का पुराना वीडियो शेयर किया है इसमे वो ऑर्डर से खाना खाते नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ पायल ने लिखा, 'सेक्युलर हिंदू धोबी... ना घर का ना घाट का। ग्राहक जूठा खाना खाने को तैयार है क्योंकि ये खाना एक सेक्युलर आउटलेट से है।'
पायल रोहतगी कई बार बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स को भी निशाने पर लेती रही हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वो भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा पर भड़क उठीं। पायल ने साक्षी मिश्रा के वीडियो को सोच-समझकर साजिश के तहत उठाया गया कदम बताया था।