हाल ही में ट्विटर की तरफ से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। अभिनेत्री की ओर से बंगाल चुनाव को लेकर विवादित पोस्ट करने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने से जहां कुछ सेलेब्स दिल ही दिल खुश हैं तो कुछ बेहद दुखी हो गए हैं। इसको लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी भी काफी दुखी और नाराज हैं। अवसाद में उन्होंने सत्ताधारियों को भी खरी-खोटी सुना दी है।
बंगाल हिंसा: पायल रोहतगी का फूटा गुस्सा, रो-रोकर पूछा कंगना का अकाउंट क्यों हुआ बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं। उन्होंने कहा 'बंगाल हिंसा को देखकर मैं काफी समय से खुद को असहाय महसूस कर रही हूं। मैं अपने आप को मजबूत रखने की कोशिश करती हूं। क्योंकि अगर मैंने खुद को मजबूत नहीं रखा तो बहुत सी चीजें गलत हो जाएंगी। आप लोगों ने अभी तक मेरा स्ट्रॉन्ग साइड ही देखा है, लेकिन अब मैं खुद को बेबस महसूस कर रही हूं।'
वह आगे बोलीं कि 'सरकार क्या कर रही है। मोदी जी आप तो हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं न? अमित शाह आप तो देश के गृहमंत्री हैं न? फिर उनके साथ गलत क्यों हो रहा है, जिन्होंने आपको सपोर्ट किया? आप सत्ता में नहीं आए, ममता बनर्जी को सत्ता मिली। लेकिन उन लोगों की क्या गलती है, जिन्होंने आपका समर्थन किया?'
इसके बाद अभिनेत्री ने कंगना रणौत के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने पर भी टिप्पणी की। पायल ने कहा कि 'कंगना का अकाउंट क्यों हटाया गया। उन्होंने तो ऐसा कुछ गलत नहीं लिखा होगा। हम सत्ता में नहीं हैं, लेकिन जो लोग हैं वो चुप क्यों बैठे हैं।'
पायल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। लिखा कि 'ममता बनर्जी आप चुनाव जीत गईं। आपके सामने हिंसा की ये खबरें और फोटोज नहीं आ रहीं। क्या प्रशांत किशोर आपको इसकी जानकारी नहीं दे रहे? बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।' बता दें कि अभिनेत्री पायल रोहतगी भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपनी इन्हीं बयानबाजी के कारण पिछले साल इनका भी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं, इस वीडियो पर भी कुछ यूजर्स उनका मजाक बनाते नजर आए।