फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा विधायक की बेटी साक्षी पर भड़कीं पायल रोहतगी, बोलीं- 'शादी के नाम पर कर रही राजनीति'

Mon, 15 Jul 2019 11:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Jul 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
payal rohtagi takes on bjp mla rajesh mishra daughter sakshi mishra
sakshi mishra, payal rohtagi - फोटो : social media

लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज और ट्वीट की वजह से चर्चा में रहती हैं। पायल रोहतगी कई बार बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स को भी निशाने पर लेती रही हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा पर भड़क उठी हैं। पायल ने साक्षी मिश्रा के वीडियो को सोच-समझकर साजिश के तहत उठाया गया कदम बताया।

payal rohtagi takes on bjp mla rajesh mishra daughter sakshi mishra
Payal Rohatgi - फोटो : social media

पायल रोहतगी ने कहा कि 'साक्षी मिश्रा ने एक ऐसे आदमी से शादी की जो उम्र में उससे दोगुना बड़ा है। वो अपने परिवार के खिलाफ गईं लेकिन अपने वीडियो में वो राजनीति शब्द का इस्तेमाल कर रही हैं, जो ये दिखाता है कि वो कोई भोली-भाली, नासमझ लड़की नहीं हैं। उसने सोच-समझकर ये वीडियो बनाया।'

payal rohtagi takes on bjp mla rajesh mishra daughter sakshi mishra
payal rohtagi - फोटो : instagram

पायल ने आगे कहा कि 'उसे अच्छे से पता है कि अगर जातिवाद का मुद्दा उठता है तो ये वीडियो जल्दी ही वायरल हो जाएगा। टीवी चैनल पर इस वजह से लाइव बहस चल रही है क्योंकि उसके पिता बीजेपी के विधायक हैं। मुझे लगता है कि साक्षी मिश्रा ने यह फैसला बहुत सोचकर किया है। उसने शायद यह सोचा होगा कि इस तरह से वो न्यूज में बनी रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
payal rohtagi takes on bjp mla rajesh mishra daughter sakshi mishra
payal rohtagi - फोटो : social media

पायल कहती हैं कि 'साक्षी मिश्रा ने जिस लड़के के साथ शादी की है उसके बारे में कई गलत चीजें पता चल रही हैं। पता चला है कि लड़के की पहली सगाई टूट गई थी। ऐसे में किसी 19 साल की लड़की के माता-पिता का परेशान होना जायज है। मुझे लगता है कि लड़की का ब्रेन वॉश हुआ है। लड़का किसी भी जाति का हो इससे दिक्कत नहीं है लेकिन बहस इस पर हो रही है और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।'

विज्ञापन
payal rohtagi takes on bjp mla rajesh mishra daughter sakshi mishra
payal rohtagi - फोटो : social media

पायल ने कहा- 'हमारे धर्म में जातिवाद नहीं है बल्कि राजनीति करने वाले नेताओं द्वारा इसे बढ़ावा दिया गया है। जानबूझकर मीडिया में ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं क्योंकि यूपी में बीजेपी की सरकार है। इस तरह की खबरें दिखाती हैं कि कैसे कई पत्रकार एंटी नेशनल हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed