{"_id":"5d2c18478ebc3e6ca265fe1f","slug":"paresh-rawal-says-instead-of-changing-dhoni-gloves-icc-should-have-change-super-over-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परेश रावल ने उठाए ICC के नियम पर सवाल, बोले- धोनी के ग्लव्स बदलवाने के बजाय सुपर ओवर का रूल बदलो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परेश रावल ने उठाए ICC के नियम पर सवाल, बोले- धोनी के ग्लव्स बदलवाने के बजाय सुपर ओवर का रूल बदलो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
परेश रावल, धोनी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप 2019 का फाइनल इंग्लैंड ने जीत लिया है। फाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया। पहले न्यूजीलैंड की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड ने भी पूरे 50 ओवरों में 241 रन ही बनाए। मैच टाई हो गया और सुपर ओवर खेलना पड़ा। सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के स्कोर बराबर हो गए। मगर ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैड के पास विश्व विजेता का खिताब आ गया।
2 of 5
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच खत्म होने के बाद #CWC19Final ट्रेंड करने लगा और लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं #ICCRules भी लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है। फैंस का मानना है कि न्यूजीलैंड सुपर ओवर में भी टाई के बावजूद मैच हारा। न्यूजीलैंड को जीतना चाहिए था लेकिन ICC के नियमों की वजह से ऐसा हुआ। इस पर परेश रावल ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
3 of 5
परेश रावल
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने ICC के नियमों की आलोचना करते हुए लिखा है- ICC आपको धोनी के ग्लव्स बदलवाने के बजाय सुपर ओवर का रूल बदलने की जरूरत है। बता दें परेश रावल के साथ साथ फैंस भी कहा- खेल के विजेता का फैसला सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले के आधार पर हुआ। आईसीसी का ये बेतुका नियम है। दोनों विजेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विश्व कप 2019 विजेता इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल के ट्वीट के बाद इसपर प्रतिक्रिया भी आने लगी। एक यूजर ने लिखा- ऑल आउट होने वाली टीम को हारना चाहिए था लेकिन फिर भी इंग्लैंड जीत गई। एक यूजर ने लिखा- भारत में न्यूजीलैंड के कई प्रशंसक हैं, आज उन्होंने अपनी खेल भावना से और भी कई प्रशंसक बना लिए।
विज्ञापन
5 of 5
धोनी ग्लव्स
- फोटो : अमर उजाला
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही धोनी को ICC ने भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के ग्लव्स से भारतीय सेना के 'बलिदान' बैज का लोगो हटाने को कहा था। आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अपील की कि वह धोनी से उनके दस्तानों पर बने सेना के खास लोगो को हटाने को कहे। परेश रावल ने इस मामले पर भी अपनी टिप्पणी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।