फिल्म 'मेरी क्रिसमस' रिलीज होने वाली है। कटरीना कैफ, विजय सेतुपति, राधिका आप्टे, संजय कपूर जैसे सितारों से सजी और श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में लगेगी। निर्माताओं और सितारों ने प्रमोशन के लिए कमर कस ली है और आज फिल्म को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें निर्देशक श्रीराम के अलावा कटरीना कैफ, विजय सेतुपति, वरुण ग्रोवर और संजय कपूर पहुंचे। पीसी में विजय सेतुपति ने अपने सादगी भरे अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।
Merry Christmas: स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं कटरीना कैफ, सादगीभरे अंदाज में महफिल लूट ले गए विजय सेतुपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस कांफ्रेंस में करटरीना कैफ रेड और ब्लैक कलर की वनपीस ड्रेस में पहुंचीं। फिटिंग की ड्रेस और खुले बालों में कटरीना बेहद खूबसूरत नजर आईं। पीसी से कटरीना का लुक सोशल मीडिया पर जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है। कटरीना के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। मगर, इस दौरान विजय सेतुपति के सादगीभरे अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। वे जींस शर्ट के साथ कोल्हापुरी चप्पल पहने नजर आए।
प्रेस कांफ्रेंस में एक्टर संजय कपूर काफी डैशिंग लुक में नजर आए। डेनिम जींस के साथ व्हाइट शर्ट और ब्लू कलर के ब्लेजर में वे काफी शानदार लगे। इसके अलावा वरुण ग्रोवर भी ब्लैक जींस और ब्लू ब्लेजर में काफी स्मार्ट लगे। बता दें कि ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Ileana D'Cruz: इलियाना ने पहली बार शादी और बच्चे पर तोड़ी चुप्पी, माइकल संग अपने रिश्ते का किया खुलासा!
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान निर्देशक श्रीराम राघवन सहित, कटरीना और विजय सेतुपति ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। मंच से कटरीना ने दर्शकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया। कटरीना ने कहा, 'श्रीराम राघवन मेरे फेवरेट डायरेक्टर रहे हैं। उनके साथ काम करना मेरी लिस्ट में शामिल था, जो पूरा हुआ। यह फिल्म बहुत शानदार तरीके से बनाई गई है। इसे बनाने के दौरान कई चैलेंज रहे, खासतौर से भाषा को लेकर। लेकिन, अब उम्मीद है कि दर्शकों को ये फिल्म जरूर पसंद आएगी'।
Hanu Man: प्रशांत बोले, हनुमान कहो या हनु मैन, मुझे दोनों नाम स्वीकार्य, तेजा ने खोले कहानी के दिलचस्प राज
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विजय सेतुपति ने भी सभी को नए साल की बधाई दी। इस दौरान वे संजय कपूर के साथ काफी मस्तीभरे अंदाज में बात करते दिखे। विजय सेतुपति ने संजय कपूर की तरफ देखते हुए कहा, 'दो साल बाद मैं सर को छोटा भाई बोलूंगा'। संजय कपूर से कपूर परिवार की फिटनेस का राज पूछा गया।
Priyanka Chahar: पहली बार तुषार कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी प्रियंका, शुरू की एकता की इस सीरीज की शूटिंग