फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanu Man: प्रशांत बोले, हनुमान कहो या हनु मैन, मुझे दोनों नाम स्वीकार्य, तेजा ने खोले कहानी के दिलचस्प राज

Thu, 04 Jan 2024 05:43 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Jan 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Teja Sajja Hanu Man Director Prasanth Varma talks About film Name says movie is Based on fantasy and mythology
प्रशांत वर्मा-तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा में अचानक सनातन संस्कृति को लेकर फिल्मों में तेजी आई है। छोटे परदे से लेकर बड़े परदे तक रामायण और इसके किरदारों को लेकर नई कहानियां गढ़ी जा रही हैं। सोनी चैनल पर शुरू हुई ‘श्रीमद् रामायण’ के बाद अब बारी फिल्म ‘हनुमान’ (हनु मैन) की है। माना जा रहा है कि सनातन संस्कृति को लेकर युवाओं में बढ़ते रुझान और भक्ति को ही हर फिल्म निर्माता अपने अपने तरीके से लुभाने को तत्पर है। हालांकि बीते साल फिल्म 'अदिपुरुष' को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया देख सभी फूंक फूंक कर कदम बढ़ा रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर भ्रम के बारे में इसके निर्देशक प्रशांत वर्मा ने भी अपनी राय स्पष्ट कर दी है।


Teja Sajja Hanu Man Director Prasanth Varma talks About film Name says movie is Based on fantasy and mythology
प्रशांत वर्मा-हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल अपने टीजर की रिलीज के समय से ही साउथ सिनेमा की फिल्म 'हनु-मैन' चर्चा में रही है। फिल्म निर्देशक प्रशांत वर्मा ने ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में तब बताया था कि ये फिल्म कल्पना और पौराणिक कथाओं का संगम है। अब ये फिल्म 12 जनवरी से सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार है। फिल्म के अभिनेता तेजा सज्जा फिल्म के प्रचार में जोर-शोर से लगे हैं। मेकर्स ने फिल्म को पूरी तरह से काल्पनिक बताया है और इसे एक मनोरंजक फिल्म के तौर पर ही प्रमोट किया जा रहा है।
Prasanth Varma Exclusive: सरस्वती शिशु मंदिर की पढ़ाई ने हमें सिखाया सदाचार, अब बारी इसे दुनिया तक पहुंचाने की

Teja Sajja Hanu Man Director Prasanth Varma talks About film Name says movie is Based on fantasy and mythology
तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक बातचीत में अभिनेता तेजा सज्जा ने कहा, 'फिल्म की कहानी अंजनाध्री नाम की काल्पनिक जगह पर स्थित है। यह ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे भगवान हनुमान से दैविक शक्तियां प्राप्त होती हैं। उसकी अपनी एक प्रेम कहानी है। यह वरदान फिल्म की मुख्य कहानी से कैसे आकर मिलता है? अंजनाध्री के लिए वह क्या करता है? यही फिल्म की कहानी है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teja Sajja Hanu Man Director Prasanth Varma talks About film Name says movie is Based on fantasy and mythology
तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेजा सज्जा कहते हैं, 'यह फिल्म हीरो के इर्द गिर्द घूमती है। जब उसे दुख होगा तो दर्शकों को भी उसके लिए तकलीफ होगी। फिल्म एक्शन, प्यार, मस्ती और मजाक से भरपूर है। मुझे विश्वास है कि मैंने इसमें अच्छा काम किया है। यह एक मनोरंजक फिल्म है। फिल्म में ईश्वर के बारे में कोई ज्ञान उपदेश नहीं दिया गया है'।

विज्ञापन
Teja Sajja Hanu Man Director Prasanth Varma talks About film Name says movie is Based on fantasy and mythology
तेजा सज्जा-प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के नाम को लेकर भी लोगों में शुरू से भ्रम रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा बताते हैं, ‘टीजर में इसका नाम हमने ‘हनुमान’ ही रखा है लेकिन कुछ लोगों ने इसे ‘हनु-मैन’ कहकर भी बुलाना शुरू कर दिया। मुझे दोनों नाम स्वीकार्य हैं, क्योंकि फिल्म में हनुमान भी हैं और हनु-मैन भी। मैंने ये दर्शकों पर छोड़ दिया कि वे इसे किस नाम से पुकारते हैं। हैदराबाद के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने इसके स्पेशल इफेक्ट्स पर काम किया है। इन युवाओं ने स्टार्टअप के रूप में अपने स्पेशल इफेक्ट्स स्टूडियो खोले हैं और हॉलीवुड या मुंबई के स्टूडियो से कहीं कम बजट में हमने ये काम पूरा किया है'।
Deepika Padukone: हीरोइन नंबर वन के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, मां बनने की प्लानिंग पर दीपिका का पहला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed