जीनत अमान अपने दौर की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ शानदार फिल्मों में काम किया है। जीनत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फिल्मों के पुराने किस्से साझा करती नजर आती हैं। आज भी उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उन्होंने फिरोज खान की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वे इतना गुस्सा हुए कि जीनत को खूब खरी-खरी सुनाई।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने रिजेक्ट कर दी थी फिरोज खान की फिल्म, गुस्से में तमतमा गए थे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि जीनत अमान ने फिल्म कुर्बानी में फिरोज खान के साथ काम किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेत्री ने फिल्म कुर्बानी से अपनी और फिरोज खान की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैंने कहीं पढ़ा कि साल 2023 के लिए ऑक्सफोर्ड का शब्द 'रिज' (Rizz) है, जो करिश्मा (Charisma) का संक्षिप्त रूप है। अगर मैंने कभी किसी में 'रिज' देखा तो वे फिरोज खान थे'।
Sonam Kapoor: सोनम ने साझा किया बेटे के जन्म के बाद का अनुभव, बोलीं- मुझे 16 महीने लगे खुद को अपने जैसा...
इसके बाद एक्ट्रेस ने 1970 का वह दौर याद किया, जब उनका करियर अपने शीर्ष पर था। उस समय फिरोज खान ने एक फिल्म के लिए उन्हें फोन किया। जीनत ने लिखा, '70 का दशक था, मेरे सितारे बुलंदियों पर थे। फिरोज ने फोन किया और अपने अपकमिंग फिल्म के लिए ऑफर किया। वह सेकेंड लीड था। इसलिए मैंने बड़ी विनम्रता से उसके लिए मना कर दिया। ये सुनते ही फिरोज गुस्से में आ गए और काफी कुछ सुनाने लगे। मैंने फोन का रिसीवर अपने कान से दूर रख दिया'।
जीनत अमान ने आगे कहा, 'कई महीनों बाद फिरोज का फोन दोबारा आया। इस बार उन्होंने फोन करते ही कहा, इस बार लीड रोल है, इसलिए इसे रिजेक्ट मत करना और इस तरह मैं फिल्म 'कुर्बानी' से जुड़ी'। जीनत अमान ने ये जिक्र भी किया कि फिल्म 'कुर्बानी' में काम करने के दौरान फिरोज खान ने उनकी फीस काट ली थी। जीनत अमान ने बताया, 'मैं काफी मेहनती वर्कर थी। लेकिन, एक मौका ऐसा आया, जब मैं सेट पर देर से पहुंची। दरअसल, मैं एक पार्टी में गई थी। वहां काफी मस्ती हुई, जिसके बाद अगले दिन सेट पर मैं एक घंटे देर से पहुंची।
Captain Miller: धनुष स्टारर कैप्टन मिलर के प्री रिलीज इवेंट में ऐश्वर्या रघुपति से छेड़खानी, सामने आया वीडियो
जीनत ने आगे लिखा, 'फिरोज खान सेट पर कैमरा के पीछे से देख रहे थे। इससे पहले कि मैं उन्हें कोई बहाना बता पाती, उन्होंने न तो मुझे डांटा, न कोई बहस की, लेकिन उस एक घंटे की देरी के लिए उन्होंने क्रू को भुगतान करने के लिए मेरी फीस काट ली'। जीनत ने फिरोज खान की तारीफ करते हुए आगे लिखा, 'फिरोज बेहद सौम्य, आकर्षक और शानदार एक्टर थे। वे प्रतिभाशाली थे और 'कुर्बानी' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है'। इसके बाद जीनत ने फैंस को नए साल 2024 की शुभकामनाएं देते हुए अपना पोस्ट खत्म किया।
Bollywood: फैंस को लुभाने में नाकामयाब रहीं ये फिल्मी जोड़ियां, एक फिल्म के बाद दोबारा साथ नहीं किया काम