विवादों में फंसी नवाजुद्दीन-सैफ की 'सेक्रेड गेम्स', इस सीन के खिलाफ याचिका दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई हुई। मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी। बता दें कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज ‘सेक्रेड गेम्स’ के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Delhi High Court adjourns for Monday hearing on the plea against Netflix and its web series Sacred Games for allegedly defaming former PM Rajiv Gandhi in an episode of the series.
सैफ अली खान, नवाजुद्दीन और राधिका आप्टे अभिनीत ‘सेक्रेड गेम्स’ में एक ऐसे पुलिस अधिकारी की कहानी है जो मुंबई में आतंकी हमला नाकाम करने की कोशिश करता है। बता दें कि यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप ने मिलकर निर्देशित किया है।