दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल आज इस दुनिया को अलविदा कह गईं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 78 वर्षीय अभिनेत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बता दें कि तबस्सुम को हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था। बता दें कि वर्ष 1944 में जन्मीं तबस्सुम ने बतौर बाल कलाकार अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फैंस उन्हें 'बेबी' तबस्सुम के नाम से भी जानते थे। तबस्सुम को उनके शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' के लिए खासतौर से जाना गया, जो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इसके अलावा वह कई फिल्मों और टीवी शो में नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबस्सुम काफी आलीशान जिंदगी जीती थीं। आइए जानते हैं अपने पीछे वह कितनी दौलत छोड़ गईं...
Tabassum Net Worth: आलीशान जिंदगी जीती थीं 'बेबी' तबस्सुम, अपने पीछे छोड़ गईं इतनी दौलत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम के पीछे है दिलचस्प किस्सा
तबस्सुम का जन्म वर्ष 1944 में मुंबई में अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम के घर हुआ। तबस्सुम के माता-पिता फ्रीडम फाइटर थे। तबस्सुम के नाम के पीछे भी काफी दिलचस्प कहानी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पिता ने अपनी पत्नी यानि तबस्सुम की मां की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन्हें तबस्सुम नाम दिया। वहीं मां ने पिता की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए तबस्सुम को किरण बाला नाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबस्सुम के विवाह से पहले के कागजातों में उनका नाम किरण बाला सचदेव था।
FIFA 2022: किसी के पास फुटबॉल टीम तो कोई क्लब का सदस्य, जानें किन-किन सितारों के सिर चढ़ता है फीफा का फीवर
यूट्यूब चैनल पर सुनाती थीं फिल्मी किस्से
तबस्सुम फिल्मों और टीवी शो में अभिनय के अलावा अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं। 'तबस्सुम टॉकीज' नाम के अपने यूट्यूब चैनल में वह फैंस को फिल्मी किस्सों से रूबरू कराती थीं। तबस्सुम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अक्सर थ्रौबैक तस्वीरें साझा करती नजर आती थीं। उनकी आखिरी पोस्ट भी फिल्म 'यादों की बारात' (1973) की क्लिप है।
इतनी थी तबस्सुम की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक तबस्सुम की गिनती इंडस्ट्री की अमीर अभिनेत्रियों में होती थी। वह शाही अंदाज में जिंदगी जीती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये से अधिक थी। एक्ट्रेस के अचानक यूं चले जाने से फैंस गहरे सदमे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 नवंबर 2022 को उनके लिए सांताक्रूज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
Uunchai Box Office Collection: 'ऊंचाई' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, दूसरे शनिवार को कलेक्शन में आया उछाल