फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tabassum Govil: दिग्गज अदाकारा तबस्सुम का निधन, दो मिनट में दो बार पड़ा दिल का दौरा

Sat, 19 Nov 2022 06:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 19 Nov 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Veteran actor Tabassum Govil passed away last evening due to cardiac arrest
Tabassum Govil - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है। सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री 78 वर्ष की थीं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। वह अपने शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' के लिए लोकप्रिय थीं। 21 नवंबर को उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाजमें प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।



Veteran actor Tabassum Govil passed away last evening due to cardiac arrest
तबस्सुम - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे हुई सिनेमा में शुरुआत?
तबस्सुम गोविल सिनेमा जगत में कभी किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं। उनका जन्म 9 जुलाई 1944 को अयोध्या से हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव और असगरी बेगम स्वतंत्रता सेनानी थे। हालांकि, अभिनेत्री की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई। दावा किया जाता है कि तबस्सुम ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। वह जब पहली बार स्क्रीन पर आई थीं तब वह महज तीन साल की थीं। साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा सुहाग' में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। तबस्सुम ने फिल्म 'दीदार' में नरगिस के बचपन का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। 

Veteran actor Tabassum Govil passed away last evening due to cardiac arrest
भाभी तबस्सुम के साथ अरुण गोविल - फोटो : Social Media

एक टीवी शो ने दिलाई पहचान
सिनेमा के अलावा तबस्सुम का नाम टीवी की दुनिया में भी काफी ऊपर रहा है। उन्होंने पहले भारतीय टेलीविजन टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' की शुरुआत की। इस शो में वह सिनेमा जगत से जुड़े लोगों से खास बातचीत करती थीं। अभिनेत्री के इस शो को ढेर सारा प्यार मिला था। इसी वजह से यह शो दूरदर्शन पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे 21 साल तक प्रसारित हुआ था। इस शो की शुरुआत साल 1972 में हुई थी और यह 1993 तक चला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran actor Tabassum Govil passed away last evening due to cardiac arrest
तबस्सुम और अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

फैल चुकी है निधन की झुठी खबर
तबस्सुम गोविल अब हम लोगों के बीच नहीं रहीं। लेकिन साल 2021 के अप्रैल महीने में अभिनेत्री के निधन की झूठी खबर भी फैल चुकी है।  इस दौरान अभिनेत्री ने खुद आगे आकर इस खबर को गलत बताया था और कहा था कि यह खबरें पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने खबर को 'फेक' बताते हुए लिखा था, 'आपकी शुभकामनाओं की वजह से मैं बिल्कुल ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं और अपने परिवार के साथ हूं। यह जो अफवाह फैल रही है मेरे बारे में बिल्कुल गलत है. और मैं दुआ करती हूं कि आप लोग भी अपने घर में सुरक्षित रहें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed