फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Real Story Based Films: सफलता की गारंटी है सच्ची घटना पर बनी फिल्म? जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा इनका हाल

Sat, 19 Nov 2022 06:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
shraddha walker movie Talwar to No One Killed Jessica Box office collection of films based real murder mystery
शाहिद, नो वन किल्ड जेसिका, मैं और चार्ल्स - फोटो : social media

दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। लोग श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में निर्माता, निर्देशक एफ सिंह ने श्रद्धा वालकर हत्या कांड पर फिल्म बनाने की घोषणा भी की है। उन्होंने यह भी बताया कि पटकथा पर काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं कि जब किसी ऐसी सच्ची घटना पर फिल्म बनाई जा रही हो। पहले भी कई ऐसे मामलों पर फिल्में बनाई जा चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा इन फिल्मों का हाल।

shraddha walker movie Talwar to No One Killed Jessica Box office collection of films based real murder mystery
नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : सोशल मीडिया

नो वन किल्ड जेसिका (2011)
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका'  साल 1999 में हुए जेसिका लाल कांड पर आधारित है। जिसमें कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा ने दिल्ली के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में देर रात जेसिका लाल को गोली मारकर हत्या कर दी थी।  इस फिल्म में रानी मुखर्जी और विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। उस समय इस फिल्म ने 24.72 करोड़ का कलेक्शन किया था।

shraddha walker movie Talwar to No One Killed Jessica Box office collection of films based real murder mystery
'नॉट अ लव स्टोरी' - फोटो : social media

'नॉट अ लव स्टोरी' (2011)
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'नॉट अ लव स्टोरी' साल 2008 में हुए चर्चित नीरज ग्रोवर मर्डर केस की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म ने उस समय 4.11 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha walker movie Talwar to No One Killed Jessica Box office collection of films based real murder mystery
शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद (2013)
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'शाहिद' भी असल घटना पर बनाई गई थी। यह फिल्म साल 2010 में हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील शाहिद की हत्या पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव अहम भूमिका में थे। इस फिल्म ने 3.607 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
shraddha walker movie Talwar to No One Killed Jessica Box office collection of films based real murder mystery
फिल्म- तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

तलवार (2015)
का निर्देशन मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म 'तलवार' देश के सबसे चर्चित मर्डर केस आरुषि हत्याकांड पर आधारित है, जो नोएडा में साल 2008 में हुआ था। इस फिल्म फिल्म में दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने अहम किरदार अदा किया था। इस फिल्म ने 30.17 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed