फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2 Box Office Collection: 'दृश्यम 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ कलेक्शन

Sat, 19 Nov 2022 05:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Nov 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection: Abhishek Pathak Directed Ajay Devgn Tabu movie Performance on second Day
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' जबरदस्त चर्चा में है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली। फिल्म को क्रिटिक्स की भी खूब अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों के रुझान का सोशल मीडिया के जरिए तो पता चल ही रहा है, साथ ही फिल्म का कलेक्शन भी इसकी पुष्टि करता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो और भी शानदार है।


Adipurush: 'फिल्म में टीजर के अलावा भी बहुत कुछ...', आदिपुरुष की आलोचना करने वालों पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा

Drishyam 2 Box Office Collection: Abhishek Pathak Directed Ajay Devgn Tabu movie Performance on second Day
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' की अगली कड़ी के रूप में आई 'दृश्यम 2' ने पहले दिन जबरदस्त प्रदर्शन किया। बता दें कि हिंदी में बनीं दोनों फिल्में मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं। मलयालम भाषी 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, हिंदी में आई अजय देवगन की 'दृश्यम' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब जब हिंदी में 'दृश्यम 2' आई है तो यह हिंदी में रिलीज हुई 'दृश्यम' से भी ज्यादा कमाल करती नजर आ रही है। 

Urfi Javed: 'लोग बिस्तर में छुपकर फोटो देखते हैं', चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर दी राय, कही यह बड़ी बात

Drishyam 2 Box Office Collection: Abhishek Pathak Directed Ajay Devgn Tabu movie Performance on second Day
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कल रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने रिलीज के पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन (शनिवार) को फिल्म ने उससे भी बेहतर कमाई करने में कामयाबी हासिल की है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 35.38 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस लिहाज से देखा जाए तो दो ही दिनों में फिल्म ने बजट से आधे से अधिक की कमाई कर ली है। अगर इतवार को भी फिल्म इसी कगार पर रही तो संभव है कि तीन ही दिनों में यह अपने बजट से अधिक कलेक्शन कर ले!
Abhishek Pathak: ‘दृश्यम 2’ की कामयाबी ने किया बड़ा काम, इन दिग्गज निर्माताओं की सूची में शामिल हुए कुमार मंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Box Office Collection: Abhishek Pathak Directed Ajay Devgn Tabu movie Performance on second Day
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'दृश्यम 2' ने पहले ही दिन कार्तिक आर्यन की इस वर्ष आई 'भूल भुलैया 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'भूल भुलैया 2' ने 14.11 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 18.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तुलनात्मक रूप से देखें तो 'दृश्यम 2' ने दोनों दिन इससे बेहतर प्रदर्शन किया है। बता दें कि सस्पेंस-क्राइम ड्रामा फिल्म 'दृश्यम 2' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार लेकर दर्शकों के बीच लौटे हैं। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं।
Daya Shankar Pandey: ‘रामू ने ठुकरा दी आमिर खान की सिफारिश, आशुतोष की ‘पहला नशा’ में सीन कटा तो बहुत रोया...’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed