इटली में शादी के बाद 2 दिन पहले ही मुंबई लौटे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं। दीपिका पति रणवीर को लेकर अपने मायके बेंगलुरु पहुंच गई हैं। दीपिका के होमटाउन में उनका बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बेंगलुरु पहुंचे दीपिका-रणवीर का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। फैंस ने दोनों को चारों ओर से घेर लिया था।
पति को लेकर पहली बार मायके पहुंचीं दीपिका ने जब सुना भाभीजी-भाभीजी का शोर तो ऐसे दिया रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका जब रणवीर के साथ अपने घर पहुंचीं तो वहां भी फैंस की भीड़ जमा थी। दोनों ने घर की बालकनी से फैंस को हाथ हिलाकर थैंक्स कहा। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दीपिका खिलखिला कर हंस पड़ीं। दरअसल पोज देते वक्त दीपिका को फोटोग्राफर्स ने भाभीजी कहकर पुकारा। खुद को भाभी-भाभी कहते सुन दीपिका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और सबके सामने ही खिलखिला कर हंस पड़ीं।
A post shared by #DeepVeer ❤❤ (@deepveer_addict_) on
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के लिए जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। कोई उन्हें 'ओपोजिट अट्रैक्ट' कहकर प्यार जता रहा है तो कई उन्हें बेस्ट कपल बता रहे हैं। वैसे जिस तरह की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं उससे तो यही कहा जा सकता है कि ये कपल सोशल मीडिया का फेवरेट कपल बनता जा रहा है।
A post shared by #DeepVeer ❤❤ (@deepveer_addict_) on
A post shared by #DeepVeer👫💏❤ (@deepveerkishaadi) on
A post shared by #DeepVeer👫💏❤ (@deepveerkishaadi) on