एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से हर रोज नई-नई खबरें सामने आती रहती हैं। जहां लोग मनोरंजन से जुड़ी खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। मौजूदा समय में डिजिटल का जमाना है और आम से लेकर खास तक हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। ऐसे में सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए फोटोज आदि के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। तो चलिए को फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी आज क्या अपडेट दिया है।
Photos Of The Day: शिमरी ड्रेस में परी लगीं रुबीना और साड़ी में मानुषी ने लगाई आग, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानुषी छिल्लर
'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में आज अभिनेत्री ने साड़ी पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। साड़ी में इंडियन ब्यूटी बनी मानुषी का खूबसूरत अंदाज सबको भा रहा है।
Freddy Teaser: प्रेमी से खतरनाक इंसान बन जाते हैं कार्तिक आर्यन, रोंगटे खड़े कर देगा 'फ्रेडी' का नया टीजर
रुबीना दिलैक
टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक के फैशन सेंस का कोई जवाब नहीं है। वह अक्सर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लेती हैं। इन दिनों अभिनेत्री 'झलक दिखला जा' में अपने डांस का हुनर दिखाने के साथ-साथ हुस्न की बिजलियां भी बिखेर रही हैं। रुबीना लेटेस्ट तस्वीरों में ग्रे कलर का शिमरी आउटफिट पहने दिखाई दे रही हैं।
अवनीत कौर
टीवी पर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अवनीत कौर अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। वह आए दिन अपने अलग-अलग लुक्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी एक्ट्रेस ने शॉर्ट ड्रेस में अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह कमाल की सुंदर लग रही हैं।
Alia Daughter Name: दादी नीतू सिंह ने रखा आलिया-रणबीर की बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
इशिता दत्ता
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी बनकर धूम मचाने वाली इशिता दत्ता भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। आज भी इशिता ने फ्लोरल जम्पसूट पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।