मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया हमेशा फैंस को आकर्षित करती है। फैंस भी अपने चहेते सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाना चाहते हैं। सिने सितारे भी इस बात को बखूबी जानते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया के इस दौर में सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी काफी हद तक घट गई है। सोशल मीडिया मंच पर अक्सर स्टार्स अपने फैंस को नई-नई जानकारियां देते नजर आते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए हम बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos Of The Day: सनी लियोनी की कातिल अदाएं और काजल अग्रवाल का ट्रेडिशनल अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी अपने बोल्ड लुक्स के लिए जानी जाती हैं। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। आज भी सनी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट में अपनी बेहद बोल्ड तस्वीर साझा की है।
अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इनमें वह ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। क्रीम कलर के सूट में काजल अपने लुक से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आ रही हैं।
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा मलाइका अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी जानी जाती हैं। मलाइका ने आज भी अपनी दो तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अवनीत कौर अपने स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अवनीत सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। आज भी उन्होंने ब्लू कलर के वन पीस में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेहद हसीन लग रही हैं।