मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया हमेशा फैंस को आकर्षित करती है। अपने चहेते सितारों से जुड़ी हर जानकारी पर प्रशंसकों की पैनी नजर रहती है। सिने सितारे भी इस बात को बखूबी जानते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया के इस दौर में सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी काफी हद तक घट गई है। सोशल मीडिया मंच दोनों के बीच संवाद का बेहतर जरिया बनकर उभरा है। अक्सर स्टार्स अपने फैंस को नई-नई जानकारियां देते नजर आते हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज भी कई कलाकारों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कई अहम अपडेट शेयर किए हैं, तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए हम बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos Of The Day: ब्लैक ड्रेस में सनी लियोनी की कातिल अदाएं और मौनी का स्टाइलिश लुक, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। सनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। आज भी उन्होंने बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सनी ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय ने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अच्छी पहचान बनाई है। मौनी रॉय सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि यह उन्होंने अपनी बालकनी में क्लिक कराई हैं।
अभिनेत्री अवनीत कौर अपने लुक्स को लेकर जानी जाती हैं। आज अवनीत ने फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं। ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस में अवनीत का लुक शानदार लग रहा है। तस्वीरें देखकर लग रहा है कि उन्होंने यह फोटोशूट किसी पार्क या ग्रीनरी वाले एरिया में कराया है।