{"_id":"5a8ac6494f1c1b5e028b6222","slug":"pirated-version-of-film-aiyaary-starring-sidharth-malhotra-and-manoj-bajpayee-played-in-msrtc-bus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी बस में चला 'अय्यारी' का पाइरेटेड वीडियो, अब मेकर्स उठाएंगे यह कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सरकारी बस में चला 'अय्यारी' का पाइरेटेड वीडियो, अब मेकर्स उठाएंगे यह कदम
Tue, 20 Feb 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Aiyaary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'अय्यारी' पाइरेसी का शिकार हुई है। इसका खुलासा तब हुआ जब सरकारी बस में इसका पाइरेटेड वीडियो चलाया गया। बस में सवार यात्रियों ने इसका विरोध किया और फौरन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाला।
2 of 4
अय्यारी फिल्म
यह घटना सोमवार सुबह घटी जब 7:30 बजे मुंबई-पुणे शिवनेरी बस दादर से चली। शिवनेरी बसें महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के तहत चलती हैं। इस बस से अक्सर सफर करने वाले एक यात्री ने बताया कि कई नई फिल्में यहां दिखाई जाती हैं, लेकिन शायद कोई इसका विरोध नहीं करता। निर्माताओं को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
3 of 4
aiyaary
'मुंबई मिरर' के अनुसार फिल्म डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गडा ने कहा, 'हम इस खबर से निराश हैं। हमारी टीम इसके खिलाफ एक्शन लेगी।' उन्होंने कहा, 'हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। अगर सरकार ही चोरी को बढ़ावा देगी, तो फिर इसे रोकेगा कौन?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Aiyaary
नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'अय्यारी' 16 फरवरी को देशभर के 1,754 स्क्रीन्स और 39 देशों के 396 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई। इस फिल्म को समीक्षकों ने भी कमजोर बताया। हालांकि, दर्शक फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स- मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से संतुष्ट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।