सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट की पति के साथ फोटो, भड़के फैंस बोले- आखिरी बार कौन सी फिल्म की थी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Jun 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
piyanka chopra post pic with nick jonas and gets trolled
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल प्रियंका के फैंस को इस बात से परेशानी है कि शादी के बाद से ही वह पति के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं और अपने फैंस को खुद की कोई जानकारी नहीं दे रही हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

That kinda day.. 😍❤️💋😊💏#husbandappreciation

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Trending Videos
piyanka chopra post pic with nick jonas and gets trolled
फोटो में प्रियंका निक के कंघे पर सिर रख कर खूबसूरत स्माइल दे रही हैं। इसके साथ ही दोनों फोटो में बेहद रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि फैंस को प्रियंका का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा। एक यूजर ने प्रियंका की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- कोई इन्हें अपने काम के बारे में बताने को कहो...पति निक की तारीफ सुनकर हम थक चुके हैं। आप वास्तव में अपने फैंस की परवाह नहीं करतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
piyanka chopra post pic with nick jonas and gets trolled
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media

वहीं एक यूजर ने लिखा प्रियंका से जरा पूछो की उन्होंने आखिरी किस फिल्म में काम किया था। वहीं कुछ फैंस को दोनों का ये आशिकाना अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही फोटो पर काफी संख्या में लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। प्रियंका बेशक पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन प्रोफेशनल व पर्सनल लाइफ को अच्छे से मैनेज कर रही हैं। उन्हें इस तरह के नेगेटिव कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

piyanka chopra post pic with nick jonas and gets trolled
priyanka chopra - फोटो : instagram
बता दें न्यूयॉर्क सिटी, सिंगापुर और सिडनी में अपने वैक्स स्टैचू के बाद हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैचू का अनावरण किया है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनास के साथ कैलिफोर्निया में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। 
विज्ञापन
piyanka chopra post pic with nick jonas and gets trolled
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed