फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायिका शिल्पा राव ने ‘मिसेज’ बनते ही शेयर की पहली सेल्फी, बचपन का दोस्त बना जीवन का आठवां सुर

Thu, 28 Jan 2021 11:16 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 28 Jan 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Playback Singer Shilpa Rao marries her best friend Ritesh Shares first pic after marriage
पति रितेश संग शिल्पा राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘वॉर’ के गाने ‘घुंघरू टूट गए..’ से पार्श्वगायन में जबरदस्त वापसी करने वाली गायिका शिल्पा राव ने भी अपने सबसे अच्छे दोस्त रितेश से शादी कर ली है। शिल्पा ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी। इस पोस्ट में उन्होंने रितेश के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। शिल्पा ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'मिस्टर और मिसेज बनने के बाद हमारी यह पहली सेल्फी।'

Playback Singer Shilpa Rao marries her best friend Ritesh Shares first pic after marriage
शिल्पा ने साझा की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा ने रितेश के साथ यह शादी अचानक से नहीं की है। वह पिछले हफ्ते से ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करके अपने प्रशंसकों को जानकारी देती रहीं कि वह अब शादी कर लेंगी। उन्होंने अपनी शादी का प्रस्ताव मिलने की कहानी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। शिल्पा ने लिखा, 'उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं उसकी हर तरह की बातें और चुप रहने के दौरान भी साथ निभाने के लिए तैयार हूं? तो मैंने हां कह दी।'

Playback Singer Shilpa Rao marries her best friend Ritesh Shares first pic after marriage
बचपन में शिल्पा और रितेश - फोटो : इंस्टाग्राम
लगभग एक हफ्ते पहले ही शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर बच्चों की दो तस्वीरें साझा कीं जिसमें एक वह खुद रहीं और दूसरे रहे रितेश। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'हर बच्चे की तरह बच्चों के रूप में हममें भी एक आदत बिल्कुल एक जैसी रही। हम फोटो खिंचवाने के लिए कभी मुस्कुराए नहीं। लेकिन, अब मुझे आशा है कि हम हर रोज एक दूसरे के साथ मुस्कुराते रहें और मुस्कुराते हुए ही अपनी पूरी जिंदगी गुजार दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Playback Singer Shilpa Rao marries her best friend Ritesh Shares first pic after marriage
शिल्पा राव - फोटो : इंस्टाग्राम
अब शिल्पा और रितेश ने शादी कर ली है और देश और दुनिया की हालत को देखते हुए इनकी शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और मित्रगण ही शामिल हो सके। शिल्पा ने फिल्म इंडस्ट्री में गीत गाते हुए एक दशक से ज्यादा समय बिताया है और इस दौरान उन्होंने 'बचना ए हसीनो', 'जब तक है जान', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'धूम 3', 'ए दिल है मुश्किल', 'मिशन मंगल', 'वॉर' जैसी फिल्मों के लिए 'खुदा जाने', 'अनजाना अनजानी', 'इश्क शवा', 'गुस्ताख दिल', 'मलंग', 'बुल्लेया', 'आज जाने की जिद न करो', 'घुंघरू' जैसे गीत गाए हैं।
 
विज्ञापन
Playback Singer Shilpa Rao marries her best friend Ritesh Shares first pic after marriage
Shilpa Rao - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा ने एक गायिका के रूप में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में आई फिल्म 'अनवर' के एक गीत 'तोसे नैना लागे' से की है। एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने बताया था कि यह गाना उनके लिए बहुत खास है। इस गाने के बाद से ही उन्हें बहुत बेहतरीन गीतकारों, निर्देशकों, निर्माताओं और अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। इन कलाकारों में गुलजार, ए आर रहमान, यश चोपड़ा जैसे दिग्गज शामिल रहे। शिल्पा ने बताया कि इन लोगों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed