{"_id":"5ca7fc53bdec22144c193811","slug":"pm-modi-biopic-release-date-anf-bigg-boss-13-update-here-is-to-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पीएम मोदी बायोपिक' की रिलीज डेट फाइनल और बिग बॉस 13 पर खुलासा सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पीएम मोदी बायोपिक' की रिलीज डेट फाइनल और बिग बॉस 13 पर खुलासा सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi biopic poster
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कड़े सघर्ष के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है। इससे पहले भारी विवाद के चलते तारीख को दो बार टाला जा चुका है। फिल्म 5 और 12 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन राजनीतिक दलों के विरोध के कारण फिल्म आज 5 अप्रैल को रिलीज नहीं हो सकी। अब फिल्म 12 अप्रैल नहीं बल्कि 11 अप्रैल को रिलीज होगी। गौरतलब है कि 11 अप्रैल से ही देश में आम चुनाव 2019 शुरू होंगे।
2 of 5
Vidhya balan
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर सा आ गया है। हाल ही में कंगना रनौत ने जयललिता की बायोपिक में काम करने का फैसला किया। लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पहले इस फिल्म के लिए विद्या बालन को फाइनल किया गया था लेकिन इंदिरा गांधी पर बनने वाली वेबसीरीज में लीड रोल निभाने के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
3 of 5
Bigg Boss
- फोटो : social media
टेलीविजन के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की चर्चा अब शुरू हो चुकी है। खबर है कि नया सीजन पुरानी जगह पर न शूट होकर किसी नए जगह पर शूट किया जाएगा। इससे पहले इस रियलिटी शो की शूटिंग हिल स्टेशन पर होती थी। इसी वजह से ज्यादातर लोनावला(महाराष्ट्र) में शो की शूटिंग होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nach Baliye
- फोटो : social media
मशहूर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-9' का जल्द आगाज होने वाला है। इस बार कौन-कौन सी जोड़ी इस शो में अपने डांस का जलवा दिखाएगी इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स के नाम भी इस शो से जुड़ते नजर आ रहे हैं। खबर है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर खान इस शो को साथ में जज करते दिखेंगे। वहीं कंटेस्टेंट के तौर भी कुछ बड़े सेलिब्रिटीज के नाम सामने सामने आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : ndtv.com
मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' इन दिनों खास चर्चा में है। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म इस 17 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म प्रमोशन के दौरान माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में ढेर सारी बातें शेयर की जिसमें उन्होंने खुद की बायोपिक बनाए जाने पर इस एक्ट्रेस के उनका रोल करने की इच्छा जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।