फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता जी ने ट्वीट कर बताया 211 लोगों ने मिलकर गाया 'जयतु जयतु भारतम' गीत, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

Mon, 18 May 2020 03:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 18 May 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Retweeted Lata Mangeshkar Tweet as She Share Jayatu Jayatu Bharatam Song
लता मंगेशकर, पीएम मोदी - फोटो : file photo

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कठिन परिस्थिती में सभी से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की अपील की है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान 'लोकल' को 'ग्लोबल' बनाने की बात कही थी। पीएम मोदी की इस मुहिम का अब बॉलीवुड ने भी समर्थन किया है।

PM Modi Retweeted Lata Mangeshkar Tweet as She Share Jayatu Jayatu Bharatam Song
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट

दरअसल देशभर के लोकप्रिय गायकों ने मिलकर इस आत्मनिर्भर थीम पर एक गाना बनाया है। इस गीत को देशभर के 211 कलाकारों ने मिलकर बनाया है। इस गीत को देश के विषम हालातों में लोगों के बीच उत्साह भरने के लिए बनाया गया है। वहीं अब इस गीत की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है।

PM Modi Retweeted Lata Mangeshkar Tweet as She Share Jayatu Jayatu Bharatam Song
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस गीत को स्वरकोकीला लता मंगेशकर जी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया है। लगा जी ने इस ट्वीट को साझा करते हुए लिखा है, 'नमस्कार। हमारे ISRA (इंडियन सिंगर्स राइट्स असोसिएशन) के बहुत गुणी 211 कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया है, जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदीजी को हम अर्पण करते हैं। जयतु भारतम्।'

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Retweeted Lata Mangeshkar Tweet as She Share Jayatu Jayatu Bharatam Song
PM Modi and Lata Mangeshkar - फोटो : file photo

लता जी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने भी इस गीत की और इन कलाकारों की सराहना की है। पीएम मोदी ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है।'

विज्ञापन
PM Modi Retweeted Lata Mangeshkar Tweet as She Share Jayatu Jayatu Bharatam Song
जयतु जयतु भारतम - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि 'जयतु जयतु भारतम' गीत को देशभर सुप्रसिद्ध गायकों और गीतकारों ने मिलकर बनाया है। इस गाने की सुरुआत आशा भोंसले के साथ होती है। आगे उनका साथ देने एसपी बालसुब्रमण्यम, सोनू निगम, शंकर महादेवन, कैलाश खेर, अनुप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति, शान जैसे गायक जुड़ते हैं। इस गीत को 12 भाषाओं में तैयार किया गया है। इसके लेखक प्रसून जोशी हैं। इस गीत का पूरा नाम 'वन नेशन वन वॉइस- जयतु जयतु भारतम' है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed