देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सरकार को बॉलीवुड का भी साथ मिल रहा है। एक तरफ जहां सितारे आर्थिक रूप से सरकार की मदद कर रहे हैं तो वहीं अपने फैंस को अलग अलग तरीकों से कोरोना के खिलाफ जंग में हार नहीं मानने का भी संदेश दे रहे हैं। ऐसे में हाल ही में जहां सिनेमा के सितारों की घर बैठे बनाई गई शॉर्ट फिल्म सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो वहीं अब उम्मीद के लिए नया एंथम 'मुस्कुराएगा इंडिया' भी सामने आ गया है। वहीं इस वीडियो की तारीफ पीएम नरेंद्र मोदी ने भी की है।
Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने की 'मुस्कुराएगा इंडिया' की तारीफ, कहा- 'भारत लड़ेगा और जीतेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए वीडियो 'मुस्कुराएगा इंडिया' लेकर आए हैं। कोरोना के खिलाफ हौसला अफजाई के लिए अक्षय कुमार और निर्माता-निर्देशक जैकी भगनानी ने मिलकर एक गाना मुस्कुराएगा इंडिया बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
इस वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, कृति सेनन, तापसी पन्नू और राजकुमार राव जैसे कई कलाकार अभिनय करते दिखाई दे रहे हैं। विशाल मिश्रा द्वारा गाए ट्रैक का वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ शुरू होता है। वीडियो में अभिनेताओं ने भारतीयों से मुस्कुराहट फैलाने का आग्रह करते देखा जा सकता है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ' फिर मुस्कुराएगा इंडिया, फिर जीत जाएगा इंडिया, भारत लड़ेगा और जीतेगा। हमारे फिल्मी जगत के सितारों की बेहतरीन पहल।' न सिर्फ वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ पीएम मोदी के इस पोस्ट को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फिर मुस्कुराएगा इंडिया...
फिर जीत जाएगा इंडिया...
India will fight. India will win!
Good initiative by our film fraternity. https://t.co/utUGm9ObhI
सोशल मीडिया को इस पोस्ट को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। इस गाने को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें।' बात इस वीडियो के अलावा कोरोना वायरस की करें तो अभी तक देश में 4421 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 114 लोगों की मौत हो चुकी है।