गलियों से उठकर देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले नागरिक का रिकॉर्ड बनाने वाले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का अनोखा अंदाज वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' में भी दिखने वाला है। ये फिल्म अभिनेता गोविंदा की 1995 में आई इसी नाम से फिल्म की रीमेक जरूर है, लेकिन वरुण इस फिल्म में पूरी तरह से गोविंदा की नकल नहीं करेंगे।
गोविंदा की सुपरहिट फिल्म की रीमेक में ‘मिथुन’ फैक्टर की एंट्री, वरुण धवन के करीबियों ने खोला खास राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसा कि पुरानी फिल्मों के शौकीन जानते हैं कि गोविंदा अपनी फिल्मों में मुंबई की टपोरी भाषा में बात करते हैं, लेकिन इस फिल्म में वरुण वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की नकल करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इस फिल्म के लिए मिथुन के चाल ढाल और तौर-तरीकों को सीखने के लिए बहुत मेहनत की है।
निर्माताओं के करीबी सूत्रों ने बताया, 'वरुण कई अभिनेताओं की बहुत अच्छी नकल कर लेते हैं। मिथुन, अक्षय कुमार और सलमान खान नकल के मामले में उनके पसंदीदा कलाकार हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर कई बार इनकी नकल की है, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें एकदम पेशेवर बनकर उभरना था। इसलिए उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती की नकल करने के लिए कई वर्कशॉप और उनकी बारीकियों पर काम किया है।'
17 मार्च को वरुण धवन ने घोषणा की थी कि उन्होंने अपनी इस फिल्म की डबिंग भी पूरी कर ली है। ज्ञात है कि वरुण की यह तीसरी फिल्म होगी, जिसमें वे अपने पिता डेविड धवन के साथ काम कर रहे हैं। जैकी और वाशु भगनानी की इस फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान अपने पसंदीदा हीरो वरुण के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से खराब हुए हालात की वजह से इसकी रिलीज को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
सूत्रों ने बताया, 'इस फिल्म का ट्रेलर और पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है। जैसे ही देश के हालात सुधरेंगे, वैसे ही निर्माता इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला लेंगे। एक बात तो तय है, कि यह फिल्म अब 1 मई को रिलीज नहीं होगी। हो सकता है कि जून या जुलाई में इसकी रिलीज का नंबर आए। फिल्मों के सभी निर्माता एक साथ मिलकर साल की दूसरी छमाही में फिल्मों को रिलीज करने की योजना बनाएंगे।'
अर्जुन कपूर को केक बनाता देख खुद को रोक नहीं पाईं मलाइका, कर दिया ऐसा कमेंट हो रही चर्चा