फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम की इस मुहिम का आमिर खान ने किया था समर्थन, उनके ट्वीट पर मोदी ने दिया ये रिएक्शन

Wed, 28 Aug 2019 11:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi thanks to aamir khan for his support to eliminate usage of single use plastic
Aamir Khan and PM Modi - फोटो : twitter
आमिर खान फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दे पर अक्सर बात करते हैं । हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्लास्टिक प्रतिबंध मुहिम का समर्थन किया था । साथ ही अपने फैंस से भी पीएम मोदी की बात को मानने का आग्रह किया था । इस कदम के बाद अब पीएम मोदी ने भी आमिर खान को धन्यवाद दिया है । 

 
pm narendra modi thanks to aamir khan for his support to eliminate usage of single use plastic
aamir khan - फोटो : social media
पीएम मोदी ने आमिर खान को ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की इस मुहिम में अपना समर्थन देने के लिए शुक्रिया । आपके उत्साहवर्धक शब्द दूसरों को भी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करेंगे' । इस ट्वीट में पीएम मोदी ने आमिर खान को टैग किया । 

आमिर खान की बेटी ब्लैक ड्रेस में हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'इतने पैसे हैं कुछ ढंग का खरीद लेती'
pm narendra modi thanks to aamir khan for his support to eliminate usage of single use plastic
लाल किले से देश को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' में देश की जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने का अनुरोध किया था। मोदी ने मन की बात में कहा- '2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हम सभी न केवल खुले में शौच से मुक्त भारत बनकर दिखाएं बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi thanks to aamir khan for his support to eliminate usage of single use plastic
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
इसके बाद आमिर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था- 'हम सभी को माननीय प्रधानमंत्री की 'सिंगल यूज प्लास्टिक' को रोकने की पहल का समर्थन करना चाहिए। ये जिम्मेदारी हम सभी की है कि हम 'सिंगल यूज प्लास्टिक' का इस्तेमाल करना बंद करें।'
 

 
विज्ञापन
pm narendra modi thanks to aamir khan for his support to eliminate usage of single use plastic
aamir khan - फोटो : social media
आमिर खान की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है । आमिर ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं । मशहूर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प के आधिकारिक रीमेक के तौर पर बनी रही इस फिल्म में आमिर खान को युवावस्था से लेकर प्रौढ़ावस्था तक का किरदार निभाना है और इसके लिए जरूरी शारीरिक परिवर्तनों के लिए वह खुद को तैयार कर चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed