फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना के मुंबई आगमन को लेकर पुलिस सतर्क, ट्विटर पर फडणवीस की पत्नी से भिड़ीं शिवसेना प्रवक्ता

Sat, 05 Sep 2020 04:12 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 05 Sep 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut News: Devendra Fadnavis,  police security has been on alert before Kangana Ranaut reached mumbai Devendra Fadnavis wife Clash with Shiv Sena Spokesperson
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

फिल्म अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक कंगना रनौत के मुंबई आने की तारीख का एलान होने के साथ ही मुंबई शहर में सिनेमा को लेकर हरदम चलने वाली सियासत इस बार थोड़ा ज्यादा तीखी हो गई। उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद चल रहे कथित मीडिया ट्रायल पर पहली बार फिल्म निर्माताओं की संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने तीखी टिप्पणी की है। वहीं, मुंबई के निकटवर्ती शहर ठाणे में कंगना रनौत के पोस्टर की चप्पलों से पिटाई को लेकर नया विवाद भड़क उठा है।

Kangana Ranaut News: Devendra Fadnavis,  police security has been on alert before Kangana Ranaut reached mumbai Devendra Fadnavis wife Clash with Shiv Sena Spokesperson
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

मुंबई शहर की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना करने, मुंबई पुलिस आयुक्त को निशाने पर लेने और अपनी सुरक्षा के लिए केंद्र अथवा हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह करने के बीच कंगना रनौत ने नौ सितंबर को मुंबई आने का एलान किया है। मुंबई पुलिस उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में शामिल होने के लिए पहले भी सम्मन भेज चुकी है, अब बहुत संभावना है कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई भी उनके इस बारे में पूछताछ करे।

Kangana Ranaut News: Devendra Fadnavis,  police security has been on alert before Kangana Ranaut reached mumbai Devendra Fadnavis wife Clash with Shiv Sena Spokesperson
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना के जिस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा आहत किया है वह है इसके 99 फीसदी लोगों पर नशे के इस्तेमाल का आरोप। ये बात सच है कि मुंबई की कुछ विशेष फिल्मी पार्टियों में नशे का सामान खुले आम उपलब्ध होता है। कंगना के निशाने पर भी पहले ये निर्देशक ही रहे हैं लेकिन पूरे मामले का सामान्यीकरण करने के बाद उन्हें तीखे प्रतिरोध का सामना करना पड़ा रहा है। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस पूरे मामले पर एक लिखित बयान जारी किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut News: Devendra Fadnavis,  police security has been on alert before Kangana Ranaut reached mumbai Devendra Fadnavis wife Clash with Shiv Sena Spokesperson
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि मीडिया का एक हिस्सा अपने पेजव्यूज, पाठक संख्या और टीआरपी बढ़ाने के लिए अपने पाठकों औऱ दर्शकों के सामने कुछ भी परोस रहा है। गिल्ड का कहना है कि बाहर से आने वाले किसी भी शख्स के लिए हर उद्योग में जगह बनाना मुश्किल रहा है और ऐसा सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि राजनीति, कानून, कारोबार, औषधि औऱ मीडिया उद्योग में भी है। इसके बावजूद सिर्फ फिल्म उद्योग को इसके लिए निशाना बनाना ठीक नहीं है। गिल्ड ने माना कि नए लोगों और खासतौर से फिल्मी परिवारों से सम्बन्ध न रखने वालों के लिए यहां दिक्कतें हैं लेकिन ऐसे सैकड़ों, हजारों लोग हैं जिन्होंने बिना किसी रिश्ते के भी फिल्म उद्योग में शानदार सफलताएं अर्जित की हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut News: Devendra Fadnavis,  police security has been on alert before Kangana Ranaut reached mumbai Devendra Fadnavis wife Clash with Shiv Sena Spokesperson
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : file photo

इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना फिर इस मसले पर आमने सामने है। शिवसेना की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने ठाणे में कंगना रनौत के पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया और इस दौरान पोस्टर पर चप्पल भी बरसाए। अमृता का ट्वीट इसी से सम्बन्धित माना जा रहा है। हालांकि, बीजेपी की स्थानीय इकाई ने कंगना के मुंबई की पीओके से तुलना किए जाने वाले बयान से किनारा कर लिया है, लेकिन अमृता फणनवीस के बयान ने इसमें फिर से घी डाल दिया। शिव सेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अमृता को उनके इस बयान के लिए आड़े हाथों लिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed