ऐश्वर्या राय बच्चन के मणिरत्नम को अपना गुरु मानती है। मिस वर्ल्ड बनने के बाद सबसे पहले मणि रत्नम ने ही ऐश्वर्या राय बच्चन को तमिल फिल्म 'इरुवर' से लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर हिंदी फिल्म 'गुरु' बनाई और फिर 'रावण' में भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को मौका दिया। अब वह मणिरत्नम की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन (PS1)' राजकुमारी नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं। कल शनिवार को मुंबई में आयोजित इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि मणि सर के साथ काम करना हमेशा पारिवारिक माहौल में काम करने जैसा होता है।
Aishwarya Rai Bachchan: जब आराध्या ने सेट पर बोला एक्शन, ऐश्वर्या ने सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर मणिरत्नम के साथ काम कर रही ऐश्वर्या राय बच्चन कहती है, 'मणि सर के साथ काम करना हमेशा सुरक्षा की भावना होती है और मणिरत्नम के साथ काम करने का पारिवारिक अनुभव होता है। उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है। वह भारतीय सिनेमा के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। वह हमारे गुरु है, उनके साथ काम करके क्रिएटिव सकून मिलता है। हर कलाकार उन्हे एक टीचर की तरह अप्रोच करता है।'
PS1: अनिल कपूर और अजय देवगन भी जुड़े पीएस 1 से, मणिरत्नम ने माना एहसान
'पोन्नियिन सेलवन (PS-1)' में ऐश्वर्या राय बच्चन राजकुमारी नंदनी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म 'जोधा अकबर' में भी उन्होंने जोधा का किरदार निभाया था। दोनो ही ऐतिहासिक किरदार है। तो, जाहिर सी बात है कि दोनों किरदार से ऐश्वर्या राय बच्चन की तुलना होगी। ऐश्वर्या राय बच्चन कहती है, 'नंदनी की जोधा के साथ किसी भी तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए, हर किरदार की अपनी एक अलग खूबसूरती होती है। हर किरदार को निभाने का अपना एक अलग चैलेंज होता है। उसकी अलग तैयारी और कड़ी मेहनत होती है । नंदिनी के रूप में इन दोनों पात्रों को पूरी तरह से अलग और काम करना एक अलग अनुभव था। यह पूरी तरह से एक अलग व्यक्तित्व है। हर किरदार की एक भावनात्मक यात्रा होती है।'
Box Office Report: शनिवार को फिर घटी ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई, धोखा समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार
बात चाहे 'जोधा अकबर' की हो या 'पोन्नियिन सेलवन (PS-1)' की, दोनों ही ऐतिहासिक किरदार है। ऐश्वर्या राय बच्चन कहती है, 'इतिहास हमारा फाउंडेशन है। हमेशा इतिहास से हमें कुछ ना कुछ सीखने को ही मिलता है। वर्तमान में जीने के लिए इतिहास की जानकारी होनी बहुत जरूरी है। यह फिल्म चोल वंश के ऊपर आधारित है। जिन्होंने कृष्णमूर्ति की उपन्यास पोन्नियिन सेलवन पढ़ी होगी वो इस ऐतिहासिक गाथा के बारे में जानते होंगे। जिन्हें नहीं पता होगा वह इस फिल्म को देखकर चोल वंश के शासकों के बारे में जान पाएंगे ।'
Weekly Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और सपना चौधरी ने किया सरेंडर, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें
ऐश्वर्या राय बच्चन से जब पूछा गया कि जब उनकी बेटी ने उन्हें राजकुमारी नंदनी के किरदार में देखा होगा। तो, उनकी क्या प्रतिक्रिया रही होगी। ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए कहा , 'एक दिन आराध्या इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आई थी। शूटिंग का माहौल देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गई। मणि सर से मिलकर पहले वह थोड़ा डर रही थी। लेकिन जब मणि सर ने उसे एक्शन बोलने का मौका दिया। तो, वह बहुत खुश हो गई। इसके बाद से आराध्या उनका बहुत सम्मान करने लगी। वह अक्सर इस बात का जिक्र करती रहती है कि सर ने मुझे एक्शन बोलने का मौका दिया।'
Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की बेटी का पहला बयान, दर्द बयां कर बोलीं- पापा हॉस्पिटल में बिल्कुल नहीं बोले