बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, अब आलिया 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म से आलिया का पहला लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म में वह गैल गैडोट के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद से ही दर्शक भी आलिया भट्ट के एक्शन अवतार को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ‘टुडम: ए नेटफ्लिक्स ग्लोबल फैन इवेंट’ के मौके पर फर्स्ट लुक रिवील किया गया है।
Heart of Stone: आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, एक्शन अवतार में दिखीं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। वीडियो में पहले एक बाइक तेज स्पीड में जाते हुए दिखाई देती है। इसके बाद गैल गैडोट एक्शन करते हुए नजर आती हैं और फिर आलिया की झलक भी दिखाई जाती है। फिर खूब सारा एक्शन देखने को मिलता है। वीडियो में फर्स्ट लुक के साथ बिहाइंड द सीन भी दिखाया गया है। इसके अलावा स्टार कास्ट भी अपने अनुभव शेयर कर रही है।
Weekly Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और सपना चौधरी ने किया सरेंडर, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें
आलिया भट्ट ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'हार्ट ऑफ स्टोन और केया का फर्स्ट लुक। नेटफ्लिक्स पर 2023 में आने वाली है।' आलिया के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस और सेलेब्स उन्हें हॉलीवुड डेब्यू के लिए बधाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने लिखा, 'शानदार, यह बहुत एक्साइटिंग लग रहा है।'
Dhokha Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला आर माधवन की फिल्म का जादू, दूसरे दिन की इतनी कमाई
View this post on Instagram
बता दें कि 'हार्ट ऑफ स्टोन' को टॉप हार्पर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, गैल गैडोट के अलावा सोफी ओकेनेडो और पॉल रेडी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के कई सीन आलिया भट्ट ने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किए हैं। यह फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
Box Office Report: शनिवार को फिर घटी ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई, धोखा समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार